अपना जिला

गोठा का आल इंडिया कवि सम्मेलन व प्रतिभा सम्मान समारोह 21 अप्रैल को

गोठा/मऊ। साहित्य परिषद गोठा के तत्वावधान में 21 अप्रैल दिन शनिवार को रात्रि आठ बजे से गोठा बाजार के मण्डी प्रांगण में होने वाले आल इंडिया कवि सम्मेलन मुशायरा व प्रतिभा सम्मान समारोह को लेकर जोरदार तैयारियां चल रही है वही सभी कवियों व शायरों व अतिथियों के आने की अनुमति मिल चुकी है।
कार्यक्रम की जानकरी देते हुए कवि सम्मेलन के संयोजक विरेन्द्र उपाध्याय ने बताया कि देश की मशहूर ओज की प्रख्यात कवयित्री कविता तिवारी लखनऊ व योगेन्द्र शर्मा वीर रस राजस्थान, अशोक सुन्दरानी हास्य व्यंग्य लाफ्टर चैलेंज मुम्बई, मैकस आजमी शायर आजमगढ़, रश्मि शाक्या श्रृंगार रस, रामकिशोर तिवारी, हास्य व्यंग्य ओज, विकास बऊखल हास्य व्यंग, सलमान घोषवी जैसे शायरों से सजेगी महफ़िल। समारोह के मुख्य अतिथि आशुतोष द्विवेदी मुख्य विकास अधिकारी मऊ व विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि आलोक जायसवाल, पूर्व विधायक उमेश पाण्डेय व बेल्थरा रोड के नगर चेयरमैन दिनेश गुप्त तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्र के ब्लाक प्रमुख प्रदीप कुमार राय उर्फ राजू राय करेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये परिषद के अध्यक्ष झारखण्डेय राय, उपाध्यक्ष रमेश राय, अजीत राय प्रबंधक बिजेन्द्र राय, विपिन राय, कमलेश पाल, जय कृष्ण राय, अनिल गुप्ता, अजय उपाध्याय, विजयनारायण राय, सुधाकर राय, सौरभ राय, राजेश राय, विनय गुप्त, शिवेन्द्र गुप्त, सीताराम पटवा, प्रेमचन्द पाण्डेय, आलोक राय, अरूण दादा समेत आदि पदाधिकारी जी जान से जुटे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *