Uncategorized

कोई चिकित्सक या अस्पताल कर्मी शासन के निर्धारित दर से ज्यादा रकम मांगता है तो इस नंबर पर शिकायत करें

मऊ। जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल ने मंगलवार को प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि कोविड-19 संक्रमण का प्राइवेट अस्पतालों में इलाज कराए गए किसी व्यक्ति से किसी प्राइवेट अस्पताल ने शासन द्वारा निर्धारित दर से अधिक धनराशि ली गयी है तो पीड़ित व्यक्ति इसकी शिकायत हेतु व्हाट्सएप्प नंबर 9454417991 पर बिल की प्रति के साथ अपनी शिकायत कर सकते है। जिलाधिकारी द्वारा यह भी बताया गया कि अपर उपज़िलाधिकारी आशुतोष कुमार द्वारा ससमय शिकायत का निस्तारण कराया जाएगा। जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल समय-समय पर जनता के हित के लिए ऐसे कदम उठा रहे हैं जिससे लोगों को लाभ मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *