इण्डियन मेडिकल एशोसिएशन के मेडिकल कैम्प में एक हजार मरीजों का चेकअप
मऊ। ताने-बाने की बुनकर नगरी में आए दिन हो रही संक्रामक बीमारियों से मौतों के बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी और इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में क्यारी टोला में चौपाल सहन पर स्वास्थ्य एवं जागरूकता शिविर का आयोजन रविवार को किया गया। शिविर में तकरीबन 1000 से अधिक संख्या में बुखार,डायरिया जैसी तमाम बीमारियों का उपचार किया गया।
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ पी एल गुप्ता ने कहा कि संक्रामक बीमारियों पर अंकुश पाने के लिए जागरूकता बहुत जरूरी है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की जरूरत है। कहा कि बुखार होने पर घबराएं नहीं, बल्कि ज्यादा से ज्यादा आराम करने की जरूरत है। तरल पदार्थ का भी सेवन करें।
वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर एस एन राय ने कहा कि बच्चों को पानी उबालकर पिलाएं। खुद और बच्चों का भी हाथ सफाई रखें। तभी संक्रामक बीमारियों से निजात मिल सकती है। डाक्टर सत्यानंद राय ने कहा कि मौजूदा समय में बुखार होने की किसी भी दशा में परेशान होने की जरूरत नहीं है बल्कि चिकित्सक से सलाह ले के उपचार कराना है। वरिष्ठ चिकित्सक डॉक्टर संजय सिंह ने कहा कि बीमारियों के निजात के लिए परीक्षण करना आवश्यक होता है। शिविर में चौपाल सहन में मरीजों की चिकित्सा परीक्षण परामर्श के साथ ही बीमारी के लक्षण एवं उनसे बचाव पर विस्तार से चर्चा की गई। शिविर में तकरीबन 1000 से अधिक मरीजों के स्वास्थ्य का परीक्षण एवं दवाई प्रदान की गई
कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सतीश चंद्र सिंह ने कहा कि समाज में तमाम प्रकार की बीमारियों का निजात जागरुकता से पाया जा सकता है। आईएमए की टीम का योगदान सराहनीय है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉक्टर केसी राय, डॉक्टर आई मजहर, डॉक्टर एके खरे, डॉक्टर अशोक वर्मा, डाक्टर बदरे आलम, डा. वकील अली, डा. मुकेश वर्मा, डा. आरएम मिश्रा, डा. एसएन खत्री, डाक्टर आरके लाल, डा. एपी जैसवाल, डा. मनोज गुप्ता, अजीत सिंह डा. मनोज मित्तल, डॉक्टर एच एन सिंह, डॉक्टर सीएस साहनी, डॉक्टर संजय सिंह, डा. एन के सिंह चिकित्सक मौजूद रहे।

