अमारी गांव में आयुष आपके द्वार शिविर का आयोजन
मऊ। राष्ट्रीय आयुष मिशन अन्तर्गत उत्तर प्रदेश राज्य आयुष सोसायटी द्वारा संचालित योग वेलनेस सेन्टर कासिमपुर व राजकीय यूनानी चिकित्सालय द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा में आयुष आपके द्वार शिविर का आयोजन ग्राम अमारी में किया गया जिसमें 63 रोगियों का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं रोगनिदान करके उनका यूनानी व यौगिक विधा के अनुसार रोगोपचार कर औषधि व आई.इ.सी. वितरण किया गया साथ ही स्वास्थ्य के मुख्य तीन स्तंभ आहार, निद्रा व ब्रह्मचर्य की उपयोगिता के साथ जीवनशैली जनित रोग, संक्रामक व वेक्टर जनित रोग के बारे में बताकर उन्हें व्यवहार परिवर्तन कर रोग से बचने का सलाह दिया गया तथा गंभीर रोगियों को उच्च केन्द्रों पर रेफर किया गया।
उक्त शिविर का संचालन जनपद क्षेत्राधिकारी डॉक्टर शमसुद्दीन के निर्देशन में प्रभारी इकराम मुस्तफा, योग प्रशिक्षक विश्वा गुप्ता, योग सहायक राजन विश्वकर्मा, स्वच्छक अब्दुल अली, प्रधान कैलाश नाथ यादव, पूर्व प्रधान शिवपूजन व जीउत के द्वारा किया गया।

