अपना जिला

सड़क हादसा में टावर कर्मचारी समेत दो की मौत, मचा कोहराम

मधुबन/ मऊ। स्थानीय थाना क्षेत्र के मधुबन-मझवारा शहीद मार्ग स्थित चचाईपार चट्टी के समीप बुधवार की दोपहर बोलेरो व बाइक की भिड़ंत में टावर कर्मचारी समेत दो लोगों की मौत हो गयी। दुर्घटना ग्रस्त वाहनों को पुलिस ने कब्जे में ले लिया। जबकि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेंज दिया। दुर्घटना में मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। चीख-पुकार के बीच गांव में मातम छा गया था।
थाना क्षेत्र के मुड़ाडार मनियार गांव निवासी वकील यादव (40) पुत्र भान यादव मधुबन स्थित नेवादा गांव में लगे मोबाइल टावर में बतौर कर्मचारी के पद पर तैनात था। वह बुधवार की दोपहर साढ़े 12 बजे बुलेट बाइक से अपने साथ तालरतोय निवासी जीउत साहनी उर्फ बिहारी (45) को साथ लेकर मझवारा की तरफ जा रहा था। ज्योंही बाइक चचाईपार चट्टी के समीप पहुंची कि मझवारा की ओर से मधुबन की तरफ आ रही बोलेरो जीप से आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। इसमें मौके पर ही बाइक चालक वकील यादव की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि घायल बाइक सवार जीउत साहनी की जिला अस्पताल से रेफर के बाद वाराणसी ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया। दुर्घटना में हुई मौत की खबर लगते ही दोनों के परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों के करून-क्रंदन से लोगों की आंखे द्रवित हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेंज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *