शारदा नारायन टेस्ट ट्यूब बेबी सेंटर पर केक काटकर मनाया गया मातृ दिवस
मऊ । मातृ दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शारदा नारायन टेस्ट ट्यूब बेबी सेंटर की डायरेक्टर डॉ एकिका सिंह ने उपस्थित सभी महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि मां वह शब्द है जो सामान्यत: एक बच्चा सबसे पहले सीखता है। एक स्त्री के जीवन में मां रूप को सबसे सर्वोपरि माना गया है। भारतीय संस्कृति में मां को कितना महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त है। इसका अंदाजा हम इसी बात से लगा सकते है, जिसमें जीवन के कई महत्वपूर्ण चीजों को मां की उपमा दी गयी है। जैसे कि देश, प्रकृति, धरती आदि। जीवन में मां के इसी महत्वपूर्ण स्थान के कारण पूरे विश्व भर में 12 मई के दिन को मां के रिश्ते को समर्पित किया गया है और इस दिन को मातृ दिवस के रूप में मनाया जाता है। अगर मां की ममता का कर्ज तुम भूल गये, तो समझो अपने बेटे होने का फर्ज तुम भूल गये। अंत में उपस्थित सभी माताओं को गिफ्ट देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर डॉ. मधुलिका सिंह, डॉ. स्निग्धा सोनल, डॉ. समा, डॉ. पूजा, हॉस्पिटल के डायरेक्टर एवं चेयरमैन डॉ. संजय सिंह, डॉ. सुजीत सिंह, डॉ. राहुल कुमार शिवकुमार सिंह आदि रहे।

