अपना जिला

बाल भिक्षावृत्ति रोकने हेतु जन जागरुकता अभियान चलाया गया

मऊ। पुलिस अधीक्षक मऊ सुशील घुले के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी के पर्यवेक्षण में प्रभारी ए0एच0टी0यू0 रूद्रभान पाण्डेय द्वारा चाइल्ड वेलफेयर कमेटी व श्रम अधिकारी जनपद मऊ के सहयोग से जनपद में पड़ने वाले रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन व भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर सघन चेकिंग करते हुये बाल भिक्षावृत्ति रोकने हेतु जन जागरुकता अभियान चलाया गया। जिसके क्रम में जन समुदाय को सम्बोधित करते हुये बताया गया कि बाल भिक्षुओं को भिक्षा न देकर उनके शिक्षा हेतु मार्गदर्शन करते हुये चाईल्ड वेलफेयर कमेटी या सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारी उपरोक्त को सूचित करें। जिससे बाल भिक्षावृत्ति कराने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्यवाही करते हुये बाल भिक्षावृत्ति रोकी जा सके। साथ ही साथ बाल कल्याण समिति द्वारा बाल भिक्षावृत्ति में लिप्त रोकनी पुत्री प्रदीप उम्र 7 वर्ष को उसके माता पिता रूप रानी पत्नी प्रदीप निवासी रौनाही थाना रौनाही जनपद अयोध्या तथा मुस्कान पुत्री मुनचुन निवासी दिघवारा थाना दिघवारा जिला छपरा सारण बिहार को उसके पिता मुनचुन खलीफा पुत्र देवनाथ निवासी दिघवारा थाना द्वारा जनपद छपरा सारण बिहार को सुपुर्द किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *