अपना जिला

पुलिस मुठभेड में 02 अर्न्तप्रान्तीय शराब तस्कर गिरफ्तार, कब्जे से 22 लाख की अपमिश्रित शराब बरामद

मऊ। पुलिस अधीक्षक ललित कुमार सिंह के निर्देशन में अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही अभियान के क्रम में स्वाट टीम द्वितीय व थाना सरायलखंसी पुलिस को उस समय अहम सफलता हाथ लगी जब जरिये मुखबिर की सूचना पर वनदेवी से 500 मीटर की दूरी पर पुलिस मुठभेड़ में एक अर्न्तप्रान्तीय शराब तस्कर गोली लगने से घायल हो गया तथा एक अन्य अभियुक्त को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लगभग 22 लाख रुपये कीमती 05 ड्रम अपमिश्रित शराब (ओटी केमिकल), 02 अदद तमंचा व खोखा/जिंदा कारतूस बरामद किया गया। घायल अभियुक्त कमलेश यादव के विरुद्ध पूर्व में अन्य अभियोग भी हैं पंजीकृत। इस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर उक्त अभियुक्तों के विरुद्ध अर्न्तगत धारा क्रमशः 307,272,273504 भादवि, 60 आबकारी अधि0 व 3/25 आयुद्ध अधि0 का अभियोग पंजीकृत कर चालान न्यायालय किया गया।

गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण रिक्की पटेल पुत्र विनोद कुमार पटेल निवासी सुद्धीपुर थाना शिवपुर जनपद वाराणसी,कमलेश यादव पुत्र केशव यादव निवासी कुसहीं हथौड़ा थाना खानपुर जनपद गाजीपुर।

बरामदगी- 05 अदद ड्रम अपमिश्रित शराब (ओटी केमिकल), 02 अदद तमंचा व 06 अदद जिंदा/खोखा कारतूस 315 बोर। पिकअप वाहन (यूपी 65 एफटी 3787)। 02 अदद मोबाईलफोन।

गिरफ्तारकर्ता पुलिस टीम में उ0नि0 बी0के0 सिंह स्वाट टीम, उ0नि0 संजय सरोज थाना प्रभारी थाना सरायलखंसी, उ0नि0 शंकर सिंह राठौर, एचसीपी सेनापति, आरक्षी विवेक पाण्डेय, अजय यादव, गोकर्ण कुमार, रितेश राय हेमन्त कुमार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *