घोसी में भारत बंद असफल, सौंपा ज्ञापन
घोसी /मऊ। देश के सर्वोच्च न्यायालय द्वारा एससी, एसटी एक्ट में तुरन्त गिरफ्तारी पर रोक के आदेश को लेकर अनुसूचित जाति संगठनों द्वारा बन्द का असर घोसी नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रो में नहीं रहा। इसको लेकर बसपा जनो ने राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी की अनुपस्थिति में उनके प्रतिनिधि सब रजिस्ट्रार को सौपा। 11 बजे के लगभग बसपा नेता और जिला पंचायत सदस्य अवधेश बागी के नेतृत्व में लोगो ने नगर के मधुबन मोड़ से मोटरसाइकिल जुलूस बड़ागांव, बस स्टेशन, तहसील होते हुई मझवारा मोड़ तक निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया। इस अवसर पर प्रमुखरूप से विधानसभा अध्यक्ष राजेश कुमार,अवधेश बागी, मनोज कुमार,लालबिहारी गौतम,अनीश भारती, जुम्मन खान,सोनू अंसारी,जयप्रकाश राजभर,आदित्यकुमार,रुकेश आदि रहे।
