अपना जिला

संजय यादव बने प्रधानाचार्य

घोसी/मऊ। क्षेत्र मानिकपुर हड़हुआ बनगाँवा निवासी एवं उतर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष संजय कुमार यादव ने कुंडा कुचाई स्थित तरुण इंटर कालेज के प्रधानाचार्य पद पर प्रधानाचार्य उमेश चंद पांडेय के सेवानिवृत होने के बाद शनिवार को कार्यभार ग्रहण किया। संजय यादव के पिता अर्जून यादव भी सेवानिवृत अध्यापक हैं। इसके पूर्व संजय यादव इसी कालेज में अंग्रेजी विषय के प्रवक्ता के पद पर कार्यरत थे। इस सफलता पर रणधीर सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील कुमार गुप्त, अशोक श्रीवास्तव, ब्लॉक प्रमुख घोसी सुजीत सिंह, सपा नेता विद्युत प्रकाश यादव, रुपेंद्र भारती, बन्ने खाँ आदि ने उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *