उत्तर प्रदेश भारत स्काउट और गाइड जिला संस्था बलिया के तत्वावधान मतदाता जागरूकता रैली निकाली गयी
■ जिला मुख्यायुक्त डॉ शैलजा राय ने हरी झंडी दिखाकर रैली को किया रवाना
बिल्थरारोड / बलिया । उत्तर प्रदेश भारत स्काउट और गाइड जिला संस्था बलिया के तत्वावधान में शुक्रवार को श्याम सुंदरी बालिका इंटर कॉलेज से मतदाता जागरूकता अभियान के तहत रैली निकाली गयी। रैली का शुभारंभ जिला मुख्यायुक्त डॉ शैलजा राय ने हरी झंडी दिखाकर किया। रैली के दौरान नारे बुलंद कर लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया गया। 
लोकसभा चुनाव में लोगों को अधिक से अधिक संख्या में मतदान के लिए जागरूक करने के उद्देश्य से बिल्थरारोड स्थित श्याम सुंदरी बालिका इन्टर कालेज से मतदाता जागरूकता रैली निकली गयी। रैली विद्यालय से प्रारम्भ होकर बस स्टेशन होते हुए मुख्य बाजार, रेलवे स्टेशन, कृषि मंडी व नगर पंचायत कार्यालय का चक्रमण करते हुए पुनः विद्यालय पहुंच कर समाप्त हो गयी। रैली में स्काउट /गाइड द्वारा लोगों से लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान करने की अपील की गयी। सारा काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो।स्काउट गाइड ने ठाना है सबको वोट दिलाना है आदि नारे बुलंद कर जन जागरण किया गया । रैली का संचालन सौरभ कुमार पाण्डेय ने किया ।इस रैली में श्याम सुंदरी बालिका इंटर कॉलेज के साथ ही क्षेत्र के कई अन्य इन्टर कालेज के स्काउट गाइड ने भी प्रतिभाग किया। रैली में स्काउट गाइड के साथ मीरा सिंह, माया सिंह, निरोज मिश्रा, अंजू शर्मा व अन्य शिक्षक शिक्षिका व कर्मचारी गण उपस्थित रहे ।

