एम. दानिश गाह पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया
मऊ। एम0 दानिश गाह पब्लिक स्कूल अस्तुपुरा मऊ में वार्षिक उत्सव कार्यक्रम बडे़ हर्षोल्लास के साथ मनाया गया उक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता जामिया मिफ्ताउल उलूम शाही कटरा मऊ के उस्ताद-ए-हदीस मौलाना इफ्तेखार अहमद मिफ्ताही ने की। मुख्य अतिथि के रुप में बार एशोसिएशन के अध्यक्ष शमसुल हसन एडवोकेट ने भाग लिया। इस अवसर पर स्कूल के कक्षा 01 से 08 तक के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को मुख्य अतिथि शमसुल हसन एडवोकेट के हाथो द्वारा पुरस्कृत किया गया।
वार्षिक उत्सव कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये मुख्य अतिथि ने छात्र-छात्राओं की सफलता पर बधाई दी तथा बच्चों को शिक्षा के महत्व के बारे में विस्तार पूर्वक बताते हुए कहा कि आज के इस आधुनिक युग में बगैर शिक्षा के सफलता की हम कामना नहीं कर सकते। शिक्षा के साथ-साथ उच्च संस्कार के ग्रहण करे तभी हम अच्छे इंसान बन सकते है। स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर मास्टर इज़हारुलहक अंसारी ने शिक्षा की महत्ता पर विशेष बल देते हुये बच्चों के अभिभावको से बच्चों की शिक्षा में विशेष सहयोग प्रदान करने का आग्रह किया। अन्त में कार्यक्रम के अध्यक्ष मौलाना इफ्तेखार अहमद मिफ्ताही ने शिक्षा एवं संस्कार पर विशेष बल दिया तथा सफल छात्र-छात्राओं को सफलता के लिये शुभकामनाएं देते हुये उनके रौशन मुस्तकबिल के लिये दुआंऐ दी। इस अवसर पर मुख्य अतिथि को स्कूल द्वारा शाल तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मौलाना ओसामा,हाफिज़ सईद, मोहम्मद अली, मासूम परवेज़ प्रबन्धक दानिश गाह निस्वां जदीद, जमाल गोल्ड, नौशाद अहमद, एखलाक अहमद, अशोक राय, इश्तेयाक अहमद, मो0 राशिद, शकील अहमद, साजिद मारिया तथा बड़ी संख्या में अभिभावकगण मौजुद रहे कार्यक्रम का संचालन सालिम अंसारी व्यवस्थापक पालकी सोशल ग्रुप ने किया।

