खास-मेहमानखेल-खिलाड़ी

बलिया के आनन्द का लखनऊ में जलवा, आल इंडिया टेनिस टूर्नामेंट में लहराया परचम

■ टेनिस के सिंगल व डबल्स का खिताब किया अपने नाम

(अशोक कुमार जायसवाल)

बिल्थरारोड / बलिया। लखनऊ में दिनांक 23 मार्च से 29 मार्च तक सम्पन्न ऑल इंडिया टेनिस चैम्पियनसिप अंडर18 में स्थानीय नगर निवासी आनंद प्रकाश गुप्ता ने सिंगल एवं डबल्स का खिताब जीत कर जिले का नाम रोशन किया है। उनकी इस सफलता से क्षेत्रवासियों में हर्ष की लहर है।
एक तरफ जिले में जहां लान टेनिस खेलना सपने देखने जैसा है। वहीं बलिया की माटी के लाल ने आल इंडिया टेनिस टूर्नामेंट में दोहरा खिताब अपने नाम कर यह दिखा दिया कि प्रतिभा किसी का मोहताज नहीं है। नगर के प्रतिष्ठित व्यवसायी धर्मनाथ गुप्ता ने अपने पुत्र आनन्द की प्रतिभा को देखते हुए उसे टेनिस के प्रति और उत्साहित किया। वर्तमान समय में यात्री कर अधिकारी रुप में तैनात आनंद के चाचा अवधराज गुप्ता ने भी उसके खेल कौशल को देखते हुए उसे पूर्व टेनिस खिलाड़ी जीशान अली के बंगलौर स्थित टेनिस एकेडमी में दाखिला करा दिया। जहां ढाई वर्ष के प्रशिक्षण के वह अहमदाबाद में आस्ट्रेलियन कोच टाड तथा विशाल उप्पल की देखरेख में अपने खेत को निखारने का कार्य किया। इस दौरान अन्य कई प्रतियोगिताओं में वह अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। लखनऊ में सम्पन्न आल इंडिया टेनिस टूर्नामेंट जिसमें हरियाणा, महाराष्ट्र, तमिलनाडु के एक से एक धुरन्धर प्रतियोगिता में भाग लिये थे बावजूद सिंगल्स में जहां आनंद ने प्रतियोगिता के दूसरी सीड प्राप्त वैभव सिंह विष्ट को सीधे सेटों में 6-3,6-3 से हराया वही डबल्स में अपने पार्टनर आदित्य सारस्वत के साथ वैभव सिंह विष्ट और एक नम्बर के सीड अमन की जोड़ी को 6-2,6-1 से पराजित कर बलिया व क्षेत्र का परचम लहराया। उसकी इस सफलता से क्षेत्र में खुशी की लहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *