मऊ! योगी सरकार-2 में MLC एके शर्मा बन सकते हैं डिप्टी सीएम : सूत्र

मऊ। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के गठन को लेकर तैयारियां जोरों पर है केंद्र सरकार व राज्य सरकार के साथ साथ भाजपा संगठन के बीच मंत्रिमंडल में किसे कौन सी जिम्मेदारी दी जाए इसको लेकर की बातें लगभग फाइनल हो चुकी है। डिप्टी सीएम को लेकर जहां केशव प्रसाद मौर्य व दिनेश शर्मा का संगठन में जाने की चर्चा है वहीं मऊ के मूल निवासी व पूर्व आईएएस व विधान परिषद सदस्य एके शर्मा को भी योगी सरकार के नये मंत्रीमंडल में शामिल होने का मात्र कयास ही नहीं डिप्टी सीएम बनाने का चर्चा तेज हो गया है। इसका एक कारण यह भी हो सकता है कि मऊ, आजमगढ़, गाजीपुर, बलिया व अकबरपुर में भाजपा का प्रदर्शन विधानसभा चुनाव में काफी खराब रहा है इसलिए श्री शर्मा इन क्षेत्रों की पार्टी के खराब प्रदर्शन को भरने का चेहरा हो सकते हैं। वैसे तो बलिया जनपद से दयाशंकर सिंह व केतकी सिंह सहित मऊ जनपद के मधुबन विधानसभा से भाजपा विधायक व बिहार के राज्यपाल फागू चौहान के पुत्र रामविलाश चौहान के नाम की भी चर्चा है, लेकिन सूत्रों की माने तो एके शर्मा को अगर योगी सरकार के मंत्रीमंडल में जिम्मेदारी वह भी डिप्टी सीएम जैसे महत्वपूर्ण पद पर मिलती है तो रामविलाश चौहान को मंत्रीमंडल में स्थान मिलना मुश्किल होगा।
अब देखना होगा कि भारतीय जनता पार्टी के उत्तर प्रदेश सरकार के गठन में मऊ के किस नेता को स्थान मिलता है और किसके सहारे मऊ सहित आसपास के जनपद विकास के नए आयाम लिखते हैं गठन के बाद ही पता चल पाएगा।




