अपना जिला

भाजपा जनों ने मनाया मुख्यमंत्री योगी का जन्मदिन

दोहरीघाट। मऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर दोहरीघाट कस्बा स्थित पार्टी कार्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर तिलक लगाकर उनके दीर्घायु व स्वस्थ होने की कामना की इस अवसर पर क्षेत्र से जुड़े कार्यकर्ताओं के बीच मुख्य वक्ता भाजपा जिला उपाध्यक्ष संतोष राय ने मुख्यमंत्री के जीवन वृत्त पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि योगी आदित्यनाथ छात्र जीवन में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के संगठन मंत्री के रूप में कार्य करते हुए संघ की राष्ट्रवादी विचारधारा से पोषित हुए और  कई बार गोरखपुर के सांसद रहते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में पूरा प्रदेश ही नहीं देश के अंदर राष्ट्रवाद की अलख को जगा रहे हैं इस अवसर पर प्रमुख रूप से मंडल अध्यक्ष पप्पू गुप्ता, गुलाब चंद गुप्ता, संतोष राय, हेमंत कुमार, सुरेंद्र, संजय चौहान, हिमांशु राय, श्रीकांत, अवधेश, आशीष शर्मा, शशी, रामजन्म मौर्य, सुरेश उपाध्याय, पप्पू सोनकर, मोतीचंद भारती, शिवेंद्र पांडे, हरिश्चंद्र सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *