अपना जिला

योगी के जन्मदिवस पर भारत माता मंदिर में, भारत माता के प्रतिमा का अनावरण

कोपागंज/मऊ। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस के अवसर पर बुधवार को  क्षेत्र के ग्राम सभा लैरो दोनवार स्थित प्राचीन शिव मंदिर में प्रदेश प्रभारी हिन्दू युवा वाहिनी और  मुख्य अथिति  डुमरियागंज के विधायक राघवेंद्र सिंह ने हिन्दू युवा वाहिनी ब्लॉक इकाई द्वारा निर्मित भारत माता मंदिर में प्रतिमा का अनावरण किया। भारत माता के प्रतिमा के अनावरण होते ही पूरा क्षेत्र वन्दे मातरम के जयकारो से गूंज उठा।

इस अवसर लोगो को सम्बोधित करते हुए विधायक राघवेंद्र ने कहा की आज हम सभी योगी जी जन्मदिवस को स्वाभिमान दिवस के रूप में मना रहे है। इस पुनीत अवसर पर देवालय में भारत माता की प्रतिमा का अनावरण पुरे प्रदेश में राष्ट्रीयता का सन्देश प्रदान करेगी क्योकि जिनके नाम मात्र के उच्चारण से हमारा पूरा रोम रोम जोश से भर जाता है। जब हम सभी इस माँ के सामने भारत माता की जय बोलेगे तो वाकई एक नई ऊर्जा प्रदान करेगा। पूर्व सरकार में हम लोगो को पडरौना के चौक में भारत माता की मूर्ति को लगाने जाने से रोका गया किन्तु योगी जी के सरकार की मंशा के अनुरूप हम हर ब्लॉक में भारत माता की मूर्ति लगवाने का कार्य करेंगे। इस दौरान हिन्दू युवा वाहिनी के संयोजक अजय सिंह ने मुख्य अतिथि को तलवार व अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर रसड़ा नाथ बाबा मंदिर के महंथ कोशैलेँद्र गिरी ,वीरेंद्र सिंह ,संजय विश्वकर्मा अधेश चौरसिया श्रवण विश्वकर्मा अजीत राय उत्सव राय प्रमोद चौधरी भूपेंद्र सिंह अवधेश मौर्या विक्की यादव अनमोल सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *