उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पुलिस ने आगरा में एक लाख के इनामी व उसके साथी बदमाश को किया ढेर

यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार की पुलिस ने आगरा में एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने एक लाख का इनामी बदमाश बदन सिंह और उसके साथी को एक मुठभेड़ में मार गिराया है। जानकारी के मुताबिक आगरा जनपद के जगनेर थाना क्षेत्र के कछपुरा इलाके में पुलिस और अपराधी बदन सिंह तथा उसके साथी से मुठभेड़ हो गया। पुलिस ने दोनों अपराधियों को मुठभेड़ में मार गिराया। बदन सिंह ने कई संगीन अपराधों को दिया था अंजाम जिसमें आगरा के चर्चित डॉक्टर उमाकांत गुप्ता के अपहरण और पांच करोड़ की फिरौती मांगने के मामले में भी वे वांछित चल रहा था। वे किडनैपिंग जैसे संगीन अपराधों को देता था अंजाम। पुलिस ने बिना फिरौती दिए सही सलामत डॉक्टर उमाकांत को कर लिया था बरामद।

पुलिस ने बताया कि अपने साथियों सहित डॉक्टर उमाकांत गुप्ता का अपहरण करने वाला सरगना ₹1 लाख का इनामी अभियुक्त बदन सिंह सहित कुल-2 अभियुक्त मुठभेड़ में गिरफ्तार, उपचार के दौरान दोनों की मृत्यु हो गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *