रोटरी क्लब प्राइड मऊ द्वारा तीन कोविड टीका केन्द्रों पर निःशुल्क शीतल जल की व्यवस्था की गयी

मऊ। रोटरी क्लब प्राइड मऊ द्वारा तीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भरहुकापुरा,छोटी महारानियां, हनुमान नगर भीटी पर जहाँ कोविड टीका लगाया जा रहा है पर निःशुल्क शीतल जल व ग्लास की व्यवस्था कराई गईं ताकि लोगो को गर्मी में वैक्सिन केंद्र पर पीने के पानी की दिक्कत न हो और लोग जोश के साथ टीकाकरण केंद्र पर पहुच कर टिका लगवाए।तीनो केंद्र पर आरओ पानी व पीने के गिलास की व्यवस्था कराई गई है जो अनवरत चलती रहेगी।तथा रोटरी क्लब प्राइड मऊ देश के इस सबसे बड़े अभियान में मऊ में हर सम्भव सहयोग डी आई ओ डॉ बी के यादव जी के साथ मिल कर करती रहेगी।आज के इस कार्यक्रम में क्लब सचिव जितेंद राखोलिया, डिस्ट्रिक्ट रेवेन्यू कोऑर्डिनेटर वैक्सिनेसन आलोक खंडेलवाल,राकेश गर्ग,बृजेश उमर, बाबु लाल,कृष्ण खंडेलवाल उपस्थित रहे।








