अपना जिला

सपा नेता डा. राजीव राय पंहुचे भाजपा नेता के घर प्रकट किया शोक संवेदना

मऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व प्रवक्ता राजीव राय गुरुवार को जनपद मऊ आगमन हुआ । राजीव राय ने उन लोगों से मुलाकात किया जो कोरोना काल के दूसरी लहर के काल के गाल में समा गये थे। वे उनके दुःख में सरीख हुये और भरोसा दिलाया कि आप के साथ कोई खड़ा रहे चाहे न रहे राजीव राय आप के साथ सदैव खड़ा रहेंगे । वही क्षेत्र के लोगों के सुख दुःख में शामिल होने के दौरान राजीव राय का काफिला मुहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के ढांढाचवर निवासी भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष बबलू चौहान के घर जाकर रुका तथा परिजनों से मिलकर उनके दुःख में शरीक हुये और उन्हें घर सम्भव मदद करने का भरोसा दिया। साथ ही राजीव राय ने सम्बंधित अधिकारियों से बात कर हर सम्भव मदद करने के लिये कहा। बताया जाता है बुधवार को भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष का कच्चा मकान गिर गया था जिसमे दो लोगो की मौत हो गयी थी तथा तीन लोग गम्भीर रूप से जख्मी हो गये थे। वही जिस तरह से सपा के राष्ट्रीय सचिव राजीव राय भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष के घर पहुंच कर उनके दुःख में शामिल हुए। उन्होंने ये बता दिया यदि अपनो पर कोई विपदा आ जाये तो राजनीतिक सीमाओं को तोड़ कर उसके दुःख में शामिल होकर उसके दुःख को बांटने का प्रयास करना चाहिये। इस अवसर पर मुन्ना यादव, रमेश दुबे, मयंक पांडेय, प्रभात राय, देवनाथ यादव, श्रवण यादव आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *