अपना जिला

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने विभिन्न स्थानों पर 6 नमूनों की औचक छापेमारी

मोहम्मदाबाद गोहना/ मऊ।आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन लखनऊ तथा जिलाधिकारी मऊ के निर्देशानुसार दाल एवं सरसों के तेल में मिलावट के विरूद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम द्वारा गुरुवार को मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी मऊ आरके दीक्षित के नेतृत्व में विभिन्न स्थानों पर कुल 6 नमूनों की औचक छापेमारी करते हुए खाद्य तेल तथा दाल का नमूना लिया गया।जिसमे जमीन बरामदपुर मोहम्मदाबाद गोहना के श्री किशुन के प्रतिष्ठान से सरसों के तेल का नमूना समेत विभिन्न स्थानों से टीम द्वारा दाल सरसों के तेल के कुल 6 नमूने लिए गए। इन नमूनों को वास्ते जांच राज्य की जन विश्लेषक प्रयोगशाला लखनऊ को भेज दिया गया है। खाद्य विभाग विभाग की टीम के पहुंचते ही मोहम्दाबाद गोहना नगर में हड़कंप मचा रहा।
इस बाबत पूछे जाने पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरके दीक्षित ने बताया कि प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात मिलावट पाए जाने पर संबंधित खाद्य कारोबारकर्ता के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत सुसंगत धाराओं में विधिक कार्यवाही की जाएगी।
टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार यादव, जय हिंद राम, बिंदु पांडे, रामानंद आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *