अपना जिला

उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ, मऊ के जिलाध्यक्ष बने अजीत भारती व महामंत्री हरेन्द्र यादव

( आदर्श कुमार गुप्ता )

मऊ। उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ-मऊ का चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से हिंदी भवन-मऊ के सभागार में निर्वाचन अधिकारी ओंकारनाथ व नवीन कुमार चतुर्वेदी के देखरेख में सम्पन्न हुआ। जिसमें जिलाध्यक्ष पद पर अजीत कुमार भारती 813 मत पाकर विजयी हुए इसी पद पर धर्मदेव प्रसाद को 342 मत, मनोज कुमार यादव को 38 मत व बुद्धि राम को मात्र 23 मत मिला। वहीं जिला महामंत्री पद पर हरेंद्र कुमार यादव 812 मत पाकर विजयी हुए। दूसरे नंबर पर प्रशक्ति नाथ यादव को 399 मत प्राप्त हुआ। व जिला कोषाध्यक्ष पद पर रामविलास यादव 720 मत पाकर विजयी घोषित हुए। इसी पद पर विकायल चौहान को 491 मत मिला। विजयी प्रत्याशियों को जीत का प्रमाण पत्र निर्वाचन अधिकारियों द्वारा वितरित किया गया। जिलाध्यक्ष पद पर 07 मत, महामंत्री पद पर 14 मत व कोषाध्यक्ष पद पर 12 मत अवैध घोषित किया गया।
इस अवसर पर जिला प्रभारी आईटी सेल एशामुददीन अहमद, सभी ब्लाक अध्यक्ष, दीनदेव, अशोक, मासुम, निगम वर्मा, सुखदेव, शम्भूनाथ, जय राम, मनोज सिंह, राजीव गुप्ता एवं जनपद मऊ के सभी सम्मानित पदाधिकारी एवं कर्मचारी गण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *