अपना जिला

योग सप्ताह (15 जून से 21 जून) का शुभारम्भ

मऊ। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक यूनानी अधिकारी मऊ डॉ. जयराम यादव के निर्देशन में हर आँगन योग थीम के अंतर्गत आयुष विभाग द्वारा योग सप्ताह के प्रत्येक दिन योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में गायत्री शक्तिपीठ में योग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही
आयुष विभाग मऊ के योग प्रशिक्षक राजन विश्वकर्मा एवं पद्मा राय द्वारा लोगों को कॉमन योग प्रोटोकॉल शिथलीकरण के अभ्यास ताड़ासन,वृक्षआसन,त्रिकोण आसान,उत्तान मंडूक,शशकासन ,कपालभांति,नाडीशोधन भ्रामरी, प्रणव जप व ध्यान आदि यौगिक अभ्यास कराया गया।
कार्यक्रम का संचालन फार्मासिस्ट प्रमोद राय ने किया।
इस कार्यक्रम में गायत्री परिवार जनपद मऊ के समन्वयक डॉ. रामसुख यादव, सहित गायत्री परिवार के दर्जनों लोगों ने योगाभ्यास किया। साथ ही योग को जीवन मे सम्मिलित करने के साथ ही नवम अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को उत्साह पूर्वक मनाने का भी संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *