वैश्य समाज महिला शाखा ने जल प्याऊ का उद्घाटन किया
मऊ वैश्य समाज महिला शाखा के तत्वाधान में रोडवेज स्थित पेट्रोल पम्प पर आम जनमानस के लिए एक जल प्याऊ का उद्घाटन किया गया। जिलाध्यक्ष श्रीमती कृष्णा खण्डेलवाल नें इस अवसर पर कहा कि इस भीषण गर्मी में राहगिरों एवं आम जन को शीतल जल प्याऊ से अत्यधिक लाभ होगा और वे सुविधाजनक ढ़ंग से शीतल जल का लाभ उठा सकेगें। इस अवसर पर अध्यक्ष श्रीमती कृष्णा खण्डेलवाल, महामंत्री श्रीमती अर्चना बरनवाल, कोषाध्यक्ष श्रीमती पूनम गुप्ता, भाजपा जिला महामंत्री श्रीमती नुपुर गर्ग, भाजपा की वरिष्ठ नेता श्रीमती मीना अग्रवाल सहित कई महिलाएं साथ रही।


