मऊ के विशाल 07 साल पूर्व नायाब तहसीलदार बन रचे थे इतिहास

आनन्द कुमार…
मऊ। हौसलों की अपनी अलग ही मंजिल व दुनिया होती है।बस हौसले बुलंद हो तो हर मंजिल आसान होती है।
अपने इन्हीं हौसलों व बुलन्द इरादों की बदौलत 72 हजार शिक्षकों की भर्ती में आवेदन कर रहे और मेरिट में पिछड़ जा रहे नगर के निजामुद्दीनपुरा मुहल्ला निवासी विशाल कुमार शर्मा ने पीसीएस परीक्षा 2013 में नायाब तहसीलदार का पद पाकर गौरवान्वित किया है।
होम्योपैथ के चिकित्सक डा0 काशीनाथ शर्मा व अवकाश प्राप्त बाल विकास परियोजना अधिकारी श्रीमती प्रतिभा शर्मा के बड़े पुत्र विशाल शर्मा वर्तमान में गाजीपुर जनपद के संत लखन दास पीजी कालेज मरदह में संविदा अंग्रेजी पर प्रोफेसर हैं।
वे हाईस्कूूल व इण्टर डीएवी इण्टर कालेज से तथा स्नातक व अंग्रेजी विषय से स्नातकोतर डीसीएसके पीजी कालेज से इसके अलावा समाजशास्त्र से एमए के अलावा एलएलबी व बीएड की शिक्षा भी अर्जित किये हैं।
इसके अलावा उन्होंने डा0 एके मिश्रा एसोसिएट प्रोफेसर डीसीएसके पीजी कालेज के निर्देशन में अंग्रेजी विषय में शोध भी किया है। जिसकी मौखकी शीघ्र होने वाली है।
विशाल शर्मा बचपन से ही मेहनत को अपना लक्ष्य बनाया और कभी पीछे मुडकर नही देखा। यह सफलता भी उन्होंने एक बार में प्राप्त की। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय डा. एके मिश्रा , डा.मनोज कुमार एवं डा. शिवशंकर सिंह के साथ माता पिता धर्मपत्नी डा. ममता शर्मा व शुभचिंतकों को दिया।
उनके इस सफलता पर सचिन्द्र सिंह, प्रदीप सिंह, दिग्विजय नाथ पाण्डेय, आनन्द उपाध्याय, डा. सत्येन्द्र सिंह, आनन्द द्विवेदी, मनीष कुमार गुप्ता, संजय गुप्ता, श्रीराम मौर्या, आनन्द सिंह, अयूब अख्तर, राजीव बरनवाल, रमाकान्त मिश्रा आदि ने बधाई दी।

