मिसाल-ए-मऊ

UGC NET परीक्षा में मऊ की बेटी साइना को आल इण्डिया में 50वीं रैंक

मऊ। मन में दृढ़ संकल्प हो तो कोई काम मुश्किल नहीं होता। क्या शहर क्या गांव, इरादे नेक हो और लक्ष्य के प्रति जुनून तो गांव की स्कूलिंग की बदौलत भी देश में नाम रौशन किया जा सकता। और कुछ ऐसा ही कर दिखाया है जनपद के चिरैयाकोट कस्बा की महतवाना मुहल्ला की बेटी 21 वर्ष की साइना मलिक ने। मुहम्मद रजी की पुत्री साइना ने अपने प्रथम प्रयास मे ही न सिर्फ वर्ष 2021 यूजीसी नेट की परीक्षा पास की है बल्कि आल इण्डिया मे 50वीं रैंक प्राप्त कर मऊ सहित क्षेत्र का नाम रौशन किया है। साइना को कुल 97.6% अंक मिला है। उसके इस सफलता पर पूरे नगर में खुशी का माहौल है। वहींं साइना व उनके परिजनों को घर पर बधाई देने वालों कि तांता लगा हुआ है।
बताते चले कि चिरैयाकोट नगर के महतवाना वार्ड निवासी मुहम्मद रजी मलिक कि 21 वर्षीय बिटिया साइना कि बचपन से ही पढ़ने मे अव्वल थी। साइना ने मुहम्मद वकील एच.एस.एस. चिरैयाकोट से हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट राष्ट्रीय इण्टर कालेज चिरैयाकोट से परीक्षा पास करने के बाद, क्षेत्र के रामनवल सिंह स्मारक पीजी कालेज से बीएससी और एम.एससी की पढ़ाई पूरी की।       
साइना ने पहले हि प्रयास मे यूजीसी नेट परीक्षा सफलता का श्रेय अपने माता पिता और परिजनों सहित अपने शिक्षक गुरुजनों को दिया। कहा कि माता पिता सदैव हमे संघर्ष के लिये प्रेरित करते रहे। जिसकी बदौलत हम यह मंजिल पाएं। साइना ने कहा कि किसी शहर व गांव का कालेज या स्कूल छोटा बड़ा नहीं होता। बस पढ़ने का जुनून और लक्ष्य बड़ा होना चाहिए।
उसके इस सफलता पर जावेद अहमद, अखलाख खान, फैज़ान खान, अब्दुल्ला खान, बेलाल खान आदि अनेकों लोगों ने बधाई दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *