Uncategorized

अपना दल (S) सेवापुरी विधानसभा की मासिक बैठक में संगठन की मजबूती पर दिया गया बल

वाराणसी। मिर्जामुराद क्षेत्र के डंगहरिया गाँव में सेवापुरी विधानसभा की मासिक बैठक सम्पन्न हुई अपना दल (एस) की बैठक में संगठन की मजबूती, बल देने के साथ कार्यकर्ताओं को मजबूत बनाने की बात कही गई। बैठक में पार्टी के जिलाध्यक्ष नरेंद्र पटेल ने कहा कि कमेरा समाज जुझारू समाज है। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी का मुख्य उद्देश्य अपने कार्यकर्ताओं को मजबूत बनाना है। उन्होंने कहा कि आम आदमी की ज्यादातर समस्याएं थाने चौकी की होती हैं। जिसके लिए उसे नेताओं के पीछे दौड़ना पड़ता है।
उन्होंने कहा कि इसलिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी से जोड़े और संगठन का नाम बताकर बात करेंगे तो फिर किसी की हिम्मत नहीं जो उनका शोषण कर सके और उनकी बात सुनी जायेगी। उन्होंने कहा कि संगठन में वो ताकत होती है जिससे आप किसी भी कार्य को करा सकते हो। आज हमें खुशी हो रही है कि एक साथ हम 50 लोग बैठे हैं। आप सभी लोग और मेहनत करिए और लोगों को पार्टी से जोड़ें, जिससे संगठन मजबूत हो सके।

बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि सियाराम पटेल ने बताया कि अपना दल (एस) पार्टी का गठन सोने लाल ने किया था। इस पार्टी के बने हुए लगभग 27 वर्ष हो चुके हैं। वर्तमान में हमारी पार्टी भाजपा और सपा के बाद प्रदेश में तीसरे नंबर की पार्टी है। आप लोग इस पार्टी के प्रति विश्वास कायम रखते हैं और आस्था रखते हैं तो हमारी पार्टी जनपद और प्रदेश में आपके सुख दुख में साथ रहेंगे। हमारी पार्टी में युवा और महिलाएं भी बहुत सक्रिय हैं। पिछले वर्षों में हमारी पार्टी के युवाओं और महिलाओं द्वारा सराहनीय कार्य किया गया। जो लोग हमारी पार्टी के सम्पर्क में रहे हम लोगों ने अधिकारियों से समन्वय बनाकर उन लोगों के काम करवाए। आगे भी हम लोगो की समस्याओं का निराकरण कराते रहेंगे।

संचालन ज़िला पंचायत सदस्य राजेंद्र प्रसाद पटेल ने करते हुए कहा की हमारे दल के 12 विधायक हैं। इसलिए हम अपने क्षेत्र की लोगों से कहेंगे कि जो युवा, महिलाएं पार्टी से जुड़ना चाह रहे हैं वो जुड़ सकते हैं। क्योंकि युवा और महिलाएं सबसे आगे हैं, उनसे आगे कोई नहीं है। इसलिए हम गाँव- गाँव युवाओं और महिलाओं को जागरूक करना चाह रहे हैं कि अपना दल में आएं और अपना दल को मजबूत बनाएं।

आराजीलाईन ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि डा. महेंद्र सिंह पटेल ने बताया कि अपना दल (एस) पार्टी प्रदेश में चुनाव परिणाम के बाद तीसरे नंबर की पार्टी बन गई है। प्रदेश सरकार में पार्टी के कार्यवाहक अध्यक्ष आशीष पटेल को मंत्री भी बनाया गया है। कार्यक्रम में ज़िलाध्यक्ष डा. नरेंद्र पटेल, आराजीलाईन ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि डा. महेंद्र सिंह पटेल, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि सियाराम पटेल, पूर्व महामंत्री तहसील बार राजातालाब एडवोकेट नंद किशोर सिंह, जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र प्रसाद, पूर्व प्रधान राजकुमार पटेल, प्रधान राजकुमार, प्रधान रूप नारायण पटेल, धर्मराज, लालधारी, सूरज प्रसाद, तुलसीदास, विनोद कुमार, सुबास प्रजापति, हंसराज, लक्षीमन, महेंद्र कुमार, महेंद्र बिंद, धर्मेंद्र, योगेन्द्र, सुबास, ओमप्रकाश, शेखर, रोहित, दुर्गा, सरोज, आशिष, विजय, रूपनारायण, चन्द्रमा सहित कई लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *