उत्तर प्रदेश

जन स्वाभिमान दिवस मनाने बड़ी संख्या में लखनऊ जा रहे अपना दल के कार्यकर्ता

लखनऊ, राजातालाब। अपना दल (एस) के प्रदेश स्तरीय सम्मेलन का आयोजन स्वर्गीय डा.सोनेलाल पटेल की 72 वीं जयंती पर दो जुलाई को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में होने जा रहा है। इसे जन स्वाभिमान दिवस का नाम दिया गया हैं और दिवस मनाने के लिए वाराणसी जनपद सहित प्रदेश से अपना दल के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों का लखनऊ पहुंचना शुरू हो गया है।

आराजी लाईन ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि डा. महेंद्र सिंह पटेल ने मीडिया को बताया कि बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं का लखनऊ में पहुंचना हो गया है और 2 जुलाई सुबह तक हजारों कार्यकर्ता कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आ जायेंगे। अपना दल के कार्यकर्ता राजधानी लखनऊ के अलग-अलग क्षेत्र में रूक रहे है और तय समय पर इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान पहुंचेंगे।
उन्होंने कहा कि स्वर्गीय सोनेलाल पटेल ने एक आंदोलन को जन्म दिया था, जो आज पार्टी के रूप में आगे बढ़ रही है। पार्टी को बनाने के लिए वर्तमान नेतृत्व ने भी पूरी तरह से सोनेलाल पटेल के सिद्धांतों को आगे बढ़ाया है और उनके विचारों को लेकर पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता आगे बढ़ रहे हैं। हम कार्यकर्ता प्रत्येक वर्ष दो जुलाई को सोनेलाल जी की जयंती मनाते आये हैं, इस बार जन स्वाभिमान दिवस के रूप में इसे मनाया जायेगा।
धन्यवाद
द्वारा
राजकुमार गुप्ता
वाराणसी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *