पुण्य स्मरण

राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस (डॉक्टर्स डे) पर डॉ बिधान चंद्र किये गये याद

० सीएमओ आफिस में धूमधाम से मनाया गया डॉक्टर्स डे
उनके जीवन पर की गई चर्चा तथा योगदानों को किया गया याद
मऊ। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में मनाया गया राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे। इसमें भारत के महान चिकित्सक डॉ बिधान चंद्र राय के जन्म और पुण्यतिथि दोनों एक जुलाई का ही दिन है। डॉ बिधान चंद्र राय का भारत में उनके चिकित्सा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान के कारण इस दिन को डॉक्टर्स डे के रूप में मनाने के लिए सन 1991 में शुरुआत हुई थी। 2022 वर्ष नेशनल डॉक्टर्स डे का थीम “फैमिली डॉक्टर आन दि फ्रंटलाइन” है, यह जानकारी सीएमओ डॉ श्याम नारायण दुबे ने दी।
अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आरबी सिंह ने बताया कि हमारे देश के राज्य बिहार के पटना में एक जुलाई 1882 में जन्मे डॉ विधान चंद्र राय की मृत्यु भी एक जुलाई 1962 को हुई थी। डॉ बिधान चंद्र राय ने जादवपुर टीबी मेडिकल संस्थान की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। डॉ विधान चंद्र राय भारत के उपमहाद्वीप में पहले चिकित्सा सलाहकार के तौर पर बहुत प्रसिद्ध हुए थे। वही डॉ राय को चार फरवरी 1961 में भारत रत्न के सम्मान से गौरवान्वित किया गया था। मानवता की सेवा में अभूतपूर्व योगदान को सम्मान देने के लिए केंद्र सरकार ने उनके जन्म और पुण्यतिथि दिवस को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस (डॉक्टर्स डे) के रूप में मनाने की शुरुआत की थी।
डॉक्टर एसपी अग्रवाल ने बताया कि हमारे समाज में जो भी कोई व्यक्ति रहता है उसका पूरा जीवन किसी न किसी डॉक्टर से अवश्य जुड़ा होता है या लगाव होता है। वहीं जब मनुष्य पृथ्वी पर शिशु के रूप में जन्म लेता है, तब से लेकर और आखरी समय तक उसे सेहतमंद रखने के लिए चिकित्सकों का प्रयास हमेशा बना रहता है। उसी का आभार जताने के लिए वर्ष में एक बार राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के रूप में डॉ बिधान चंद्र राय की जन्म और पुण्य तिथि के दिन को डॉक्टर डे के रूप में मनाकर हम सभी एक दूसरे को शुभकामनाएं देते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *