आयोग द्वारा मऊ के डा. शर्वेश पाण्डेय व डा. चन्द्रप्रकाश राय का प्राचार्य पद पर चयन

डा. शर्वेश पाण्डेय
मऊ। उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग प्रयागराज के सचिव वन्दना त्रिपाठी ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि उत्तर प्रदेश के अनुदानित अशासकीय महाविद्यालयों में रिक्त प्राचार्य के 290 पदों के सापेक्ष 630 अभ्यर्थियों ( 27 अभ्यर्थी को न्यायालय के आदेश के अनुपालन में साक्षात्कार हेतु आमंत्रित किया गया था, जिनका साक्षात्कार 20 मार्च 2021 से 12 अगस्त 2021 तक सम्पन्न हुआ। उक्त पदों के विरूद्ध 526 अभ्यर्थियों द्वारा साक्षात्कार में सहभाग किया गया। उन्होंने बताया कि विज्ञापित रिक्त 290 पदों के प्रति 27 अभ्यर्थियों द्वारा योजित बाद में न्यायालय द्वारा दिए गए निर्देश के अनुपालन में उक्त पदों का चयन परिणाम रोकते हुए शेष रिक्त 263 पदों का योग्यता अनुसार अंतिम चयन परिणाम बैठक संख्या 1133 दिनांक 12 अगस्त 2021 द्वारा अनुमोदित घोषित किया गया। उक्त चयन परिणाम न्यायालय में योजित वाद संख्या 8850 (S/S) 2021 में पारित अंतिम आदेश के अधीन रहेगा। अब उच्च शिक्षा निदेशालय, प्रयागराज कालेज का एलाटमेन्ट कर सभी को दायित्व सौंपेगा। इसी क्रम में मऊ के डीसीएसके पीजी कालेज के हिन्दी विभाग के वरिष्ठ एसोसिएट प्रोफेसर व डीएवी इण्टर कालेज के प्रबंधक डा. शर्वेश पाण्डेय व डीसीएसके पीजी कालेज के अर्थशास्त्र के एसोसिएट प्रोफेसर व विभागाध्यक्ष डा. चन्द्रप्रकाश राय को प्राचार्य पद की नई जिम्मेदारी मिलने से मऊ में खुशी की लहर है।

बधाई देने वालों में प्रमुख रुप से डीसीएसके पीजी कालेज के प्राचार्य डॉ अरविंद कुमार मिश्र, डॉ0 विनोद तिवारी, डा. कंचन राय, डॉ.प्रद्युम्न पासवान, जंगबहादुर प्रजापति, देव भास्कर तिवारी, आनंद प्रताप सिंह, ऋषिकेश पाण्डेय, डॉ0 मोहम्मद जियाउल्लाह, डॉ आकांक्षा राय, डॉ अतुल कुमार सिंह, नीरज कुमार सिंह, दीपा गुप्ता आदि शामिल रहे।
“ज्ञान का ज्ञान” में जानिए जन्म तिथि का मूलांक और व्यक्तित्व पर प्रभाव भाग-एक
साकेत महाविद्यालय फैजाबाद से 5 लोगों का चयन आयोग द्वारा प्राचार्य के लिए हुआ है। जिसमें से राजनीति शास्त्र की एसोसिएट प्रोफेसर डॉक्टर सुचिता पांडेय व डॉ रीना पाठक शामिल है। वहीं अर्थशास्त्र विभाग से डॉ धर्मेंद्र सिंह, फिजिक्स से डॉ वीके सिंह एवं भूगोल विभाग से डॉ अंजनी कुमार सिंह शामिल है।
देखें पूरी सूची ….

















