अपना जिला

ऑपरेशन डिस्ट्राय : एक और दुकानदार अश्लील विडियो की बिक्री करते हुए गिरफ्तार

मऊ। थाना सरायलखंसी में दिनांक 24.07.2018 को थानाध्यक्ष सरायलखंसी भगत सिंह यादव मय हमराहियान के साथ देखभाल क्षेत्र के दौरान जरिये मुखबिर की सूचना पर बबलू मोबाइल सेन्टर (पीपरीडीह क्रासिंग) से बबलू चौहान पुत्र रामजीत चौहान निवासी नखतपुर थाना सरायलखंसी मऊ को अश्लील विडियो की बिक्री करते हुए गिरफ्तार कर कब्जे से 01 अदद कम्प्यूटर बरामद किया। इस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर अभियुक्त के विरूद्ध मु0अ0सं0 279/18 धारा 292 भा0द0वि0 व 67 आईटी एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त का चालान न्यायालय किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *