फातिमा स्कूल शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक व पर्यावरणीय समस्याओं से बच्चों को जागरूक करने का प्रयास करता : पालकी
◆फातिमा स्कूल में “पर्यावरण संरक्षण व बीट प्लास्टिक पोल्लुशन” पर समाज को जागरूक करने हेतु बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया
मऊ। फातिमा स्कूल, ताजोपुर में बुधवार को फातिमा विद्यालय परिवार ने “पर्यावरण संरक्षण और बीट प्लास्टिक पोल्लुशन” पर समाज को जागरूक करने हेतु बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया। कार्यक्रम के मुख्य अथिति नगर पालिका अध्यक्ष तैय्यब पालकी व विशिष्ट अथिति संजय बिस्वाल आईएफएस, डीएफओ मऊ रहे । बच्चों ने ली संकल्प, करें पॉलीथिन का विकल्प और बनाये देश महान, रखें पर्यावरण का ध्यान आदि बिंदुओं पर कार्यक्रम प्रस्तुत कर स्वच्छ भारत अभियान में योगदान का आह्वाहन किया । बच्चों ने अपने कार्यक्रम के माध्यम से बताया कि पॉलीथिन हजारों वर्ष तक नष्ट न होने वाली हानिकारक वस्तु है, जो खाद्य पदार्थों को जहरीला कर वायुमंडल को प्रदूषित करती है, नदियों व नालिओं के मार्ग को अवरुद्ध कर धरा की उर्वरता व भू-गर्भ जल संचयन प्रक्रिया को अवरुद्ध करती है। बच्चों ने कहा की मानव निर्मित इस समस्या से निपटने के लिए कपड़ों व जूट के थैलों का प्रयोग करें।कार्यक्रम के मुख्य अथिति तैय्यब पालकी ने कहा कि फातिमा विद्यालय शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक व पर्यावरणीय समस्याओं से बच्चों को जागरूक करते हुए उन्हें भविष्य का श्रेष्ठ नागरिक बनाने का प्रयास करता है । उन्होंने कहा कि हम सरकार के पॉलीथिन-बैन की मुक्त कंठ से प्रशंशा करते हैं और नगरवासिओं से आह्वाहन किया कि मऊ जिले को “ग्रीन मऊ – क्लीन मऊ” बनाएं व जिम्मेदार नागरिक बन स्वच्छ भारत अभियान व पॉलीथिन बैन का सम्मान करते हुए थैला साथ लेकर चलें।
विशिष्ट अथिति डीएफओ ने कहा कि पौधों की अपनी भाषा होती है, उनकी अपनी अनुभूति होती है। उन्होंने ने बच्चों से आह्वाहन किया कि वृक्ष लगाएं व पेड़-पौधों के संपर्क में रहें, अपने आस पास के वातावरण को स्वच्छ रखें व इसके प्रति अन्य को भी जागरूक करें। विद्यालय प्रांगण में मुख्य अथिति, विशिष्ट अथिति, प्रधानाचार्या, इको-क्लब शिक्षकों व बच्चों ने वृक्षारोपण किया। तदोपरांत सामाजिक जान-जागरण हेतु विद्यालय परिवार द्वारा ग़ाज़ीपुर तिराहा से रोडवेज होते हुए रेलवे स्टेशन तक रैली निकली गयी। इसमें सक्रिय रूप से नगर पालिका अध्यक्ष तैय्यब पालकी, संजय बिस्वाल, डी० एफ० ओ० मऊ, इको-क्लब शिक्षक, बच्चे, शांति व्यवस्था व सहयोग हेतु पुलिस के अधिकारी, रेलवे इंस्पेक्टर व अधिकारी, मीडिया के लोग सम्मिलित हुए। दुकानदारों, राहगीरों व जन-गणमान्य ने बच्चों की भूरि-भूरि प्रशंशा करते हुए उनको बधाइयाँ दी। बच्चों ने दुकानदारों को पेपर बैग बांटे और अनुरोध किया कि आगे कपड़े से बने थैले का प्रयोग करें। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्वछता के प्रति जन को जागृत किया गया। प्रधानाचार्या सिस्टर सिन्थिआ ने मुख्य अथिति, विशिष्ट अथिति, मीडिया परिवार, समस्त सहभागियों का आभार प्रकट किया कि स्वयं में परिवर्तन लाकर अन्य को भी जागरूक होने का सन्देश दिया।

