अपना जिला

चेयरमैन संग खण्ड शिक्षा अधिकारी ने सीयर में किया पौधारोपण

◆ विद्यालय की वार्डन ने नपं अध्यक्ष को विद्यालय में आरो युक्त वाटर कूलर लगाने सम्बन्धित सौंपा पत्रक

बिल्थरारोड/ बलिया। नगर स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में मंगलवार को नपं अध्यक्ष व खण्ड शिक्षा अधिकारी ने संयुक्त रूप से पौधारोपण किया। इस मौके पर पर्यायवरण को सुरक्षित रखने के लिए लोगों से अधिक से अधिक पौधरोपण का आह्वान किया गया। बीईओ ने इस दौरान विद्यालय का भी निरीक्षण कर वार्डन को आवश्यक निर्देश दिये। विद्यालय की वार्डन ने नपं अध्यक्ष से आरो युक्त वाटर कूलर लगाने को पत्ऱक सौंपा।
पर्यायवरण को हराभरा रखने के लिए क्षेत्र में वृक्षा रोपण का कार्य लगातार जारी है। मंगलवार को नपं अध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्त व खण्ड शिक्षा अधिकारी सीयर द्वारा संयुक्त रूप से कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में वृक्षा रोपण का कार्य किया गया। इस मौके पर श्री गुप्त ने वृक्षा रोपण की महत्ता के बारे में विस्तार से चर्चा की। कहा कि आज के भौतिकवादी युग में मानव समाज द्वारा प्रकृति के साथ खिलवाड़, छेड़छाड़, वनो के विनाश एवं उसके दोहन के साथ कंक्रीटीकरण से पर्यायवरण संतुलन लड़खड़ा गया है। ऐसे में पर्यायवरण को सुरक्षित रखने के लिए एकमा़ उपाय वृक्षा रोपण ही है। कहा कि प्रत्येक मनुष्य का फर्ज है कि वे अपने जीवन में कम से कम दो पेड़ अवश्य लगायें। एबीएसए निर्भय नारायण सिंह ने कहा कि वृक्ष हमे जीवन देते है। उनके दिये आक्सीजन से ही हम जिंदा रहते हैं। यहां तक कि मरने के बाद अन्त्येष्ठी के लिए इन्ही वृक्षों की लकड़िया काम आती हैं। अतः हमारा कर्तव्य है कि हम जीवनदायिनी वृक्षों को अधिक से अधिक लगाने का प्रयास करें। वृक्षा रोपण के पश्चात एबीएसए ने विद्यालय का भी निरीक्षण किया तथा वार्डन सुनीता देवी से उसकी रंगाई पोताई करने का निर्देश दिया। रंगाई पुताई को लेकर नपं अध्यक्ष ने वार्डन को पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में 99 छा़त्राओं के सापेक्ष 50 छात्रायें ही उपस्थित पायी गयीं। बीईओ ने इस सम्बन्ध में वार्डन से छात्राओं के अभिभावकों से बातचीत कर विद्यालय में उनकी उपस्थिति बढ़ाने का निर्देश दिया। इस मौके पर वार्डन ने छात्राओं को नल के आर्सेनिक पानी से मुक्ति दिलाने के लिए नपं अध्यक्ष को विद्यालय में आरो युक्त वाटर कूलर लगाने की मांग सम्बन्धित पत्रक सौंपा। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक इशरारूल हक, राजीकमाल पाशा, सभासद प्रतिनिधि राममनोहर गांधी, देवेन्द्र वर्मा, अमित जायसवाल, डीके गुप्ता, प्रेमचंद, गीता देवी, नीलम यादव, शीलावती, रमेश यादव, प्रेम यादव, श्वेता यादव, शिवा गुप्ता, पंकज मोदी, मृत्युंजय गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *