रमेश पटेल हत्याकाण्ड मामले के खुलासे के लिए तीन अगस्त से भाआपा का पुनः आमरण अनशन
◆ आमरण अनशन स्थगित होने के तेरहवें दिन भी दर्ज नही हो सका मुकदमा
◆ उपजिलाधिकारी को तीन सूत्रीय समझौता पत्र देकर स्थगित हुआ था आमरण अनशन
◆ मृतक की बहन भाई को न्याय दिलाने के लिए पहले ही कर चुकी है आमरण अनशन की घोषणा
बिल्थरारोड/ बलिया। रमेश पटेल हत्याकाण्ड के खुलासे के लिए भारत आजाद पार्टी पुनः आमरण अनशन शुरू करेगी। पिछले 11 जुलाई को पार्टी द्वारा अपनी तीन सूत्रीय मांग का एक समझौता पत्रक उपजिलाधिकारी को देकर तिरनई चट्टी पर चल रहे आमरण अनशन को 15 दिन तक स्थगित किये जाने के बावजूद सोमवार को 12 वें दिन भी पुलिस द्वारा इस मामले में अब तक कोई कार्यवाही नही की गयी। पुलिसिया रवैये से नाराज भाआपा के प्रदेश अध्यक्ष ने 3 अगस्त से पुनः मामले के खुलासे के लिए आमरण अनशन शुरू करने की घोषणा की है। पार्टी ने इस सम्बन्ध में जिलाधिकारी को एक पत्रक देकर अपने निर्णय से अवगत करा दिया गया है। उधर मृतक की बहन ने भी पहले ही भाई को न्याय दिलाने के लिए आमरण अनशन की घोषणा कर चुकी है। उभांव थाना क्षेत्र के पलिया गांव निवासी रमेश पटेल की कथित हत्याकाण्ड का मामला उलझता जा रहा है। भाई के हत्यारों को सजा दिलाने के लिए कटिबद्ध छोटी बहन लक्ष्मीना ने जहां खुद न्याय के लिए आमरण अनशन करने की घोषणा की है वहीं उपजिलाधिकारी को दिये गये 3 सूत्रीय समझौता पत्र में से अनशन स्थगित होने के बाद भी अब तक पुलिस द्वारा इस मामले में कोई कार्यवाही करता न देख भाआपा ने 3 अगस्त से पुनः मामले के खुलासे के लिए आमरण अनशन करने सम्बन्धित सूचना जिलाधिकारी समेत अन्य उच्चाधिकारियों को प्रेषित कर दी है। 11 जुलाई को आमरण अनशन को 15 दिन के लिए स्थगित करते समय भाआपा ने एसडीएम को दिये गये 3 सूत्रीय समझौता पत्र में हत्याकाण्ड की जांच सीबीआई से कराने, मृतक की बहन लक्ष्मीना देवी को सुरक्षा प्रदान करने व इस मामले का मुकदमा दर्ज करने की मांग की थी। भाआपा का आमरण अनशन के स्थगित किये जाने के बाद एक बार फिर पुलिस इस मामले में बेपरवाह ही रही तथा अब तक इस मामले में न तो मुकदमा ही दर्ज किया गया और न आगे की ही कोई कार्यवाही की गयी। पुलिस की इस उदासिनता से नाराज भाआपा ने 3 अगस्त से एक बार फिर से इस मामले के खुलासे के लिए आमरण अनशन करने की घोषण कर दी है। इस बार जहां भाआपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र पटेल पुनः आमरण अनशन की शुरूआत करेंगे वहीं मृतक की बहन लक्ष्मीना देवी ने भी आमरण अनशन करने की पहले ही घोषणा कर चुकी है।

