पार्टी कर रहे 6 युवती व 9 युवक गिरफ्तार, कोविड उल्लंघन का मामला दर्ज
उत्तर प्रदेश के नोएडा फेस 2 थाना क्षेत्र के एटीएस सोसाईटी में चल रही पार्टी पर देर पुलिस ने छापा मारकर पार्टी करने वाले 9 युवक और 6 युवतियों को गिरफ्तार किया है। रात के समय यह लोग बिना परमिशन के लॉक डाउन का उलंघन कर के पार्टी कर रहे थे। इसमें एक युवती के विदेशी होने की चर्चा है।पुलिस ने मौके से विदेशी ब्रांड की शराब बरामद किया है।एडिशनल डीसीपी सेंट्रल अंकुर अग्रवाल ने कई नशीले पदार्थ प्राप्त हुवे है पुलिस ने सभी नशीले पदार्थो के जांच के लिए फोरेंसिक टीम को भेज दिया है, फिलहाल पार्टी में आये सभी 12 लोगो पर लॉक डाउन उलंघन और महामारी एक्ट के तहत करवाई की जा रही है वही पार्टी ऑर्गनाइजर दंपति और विदेशी महिला के खिलाफ नॉइस पॉल्युशन एक्ट, महामारी एक्ट और लॉक डाउन उलंघन के तहत करवाई की जा रही है।

