चर्चा में

आपके शहर मे भी और महंगा गया हो गया तेल

तेल का खेल जारी है पूरे मई महीने में 16 बार पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी हुई है. देश में तेल की कीमत रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है. मई के अंतिम दिन भी पेट्रोल-डीजल में 22 से 29 पैसे
प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है. यूपी की राजधानी लखनऊ में पेट्रोल 91.63 रुपये और डीजल 85.54 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
जबकि यूपी के ही नोएडा में पेट्रोल 91.72 रुपये और डीजल 85.62 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
इतना ही नहीं देश के कई शहरों में तेल की कीमतों का ये आंकड़ा 100 के पास जा चुका है.
राजस्थान के श्रीगंगानगर में पेट्रोल 105 रुपये और डीजल 98 रुपये प्रति लीटर हो गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *