चर्चा में

अगर आप यूपी के इन 20 जिलों से हैं तो रहिए सावधान

जी हां, आपको सतर्क रहना होगा. क्योंकि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने अभी उन 20 जिलों से लॉकडाउन नहीं हटाया है, जहां कोरोना वायरस के मामले 600 से ज्यादा हैं. इसलिए अगर आप 20 जिलों(मेरठ, लखनऊ, सहारनपुर, वाराणसी, गाजियाबाद, गोरखपुर, मुजफ्फरनगर, बरेली, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, झांसी, प्रयागराज, लखीमपुर, खीरी सोनभद्र, जौनपुर, बागपत, मुरादाबाद, गाजीपुर, बिजनौर और देवरिया ) से ताल्लुक रखते हैं या वहां रहते हैं तो आपको सावधान रहना होगा, क्योंकि वहां अब भी एक जून से पहले वाली स्थिति बरकार है,

मतलब इन जिलों में कर्फ्यू में कोई छूट नहीं दी गई है.
इतना ही नहीं अगर आप इस दौरान बिना किसी जरूरी काम के घर से बाहर निकलेंगे तो इसका खामियाजा भी आपको भुगतना पड़ सकता है.
जबकि बाकी 55 जिले जहां कोरोना वायरस के मामले 600 से कम है वहां सुबह 7 बजे से शाम के 7 बजे तक बाजारों को खोलने का आदेश दे दिया गया. 1 जून से यहां के बाजार अब 12 घंटे तक खुल सकेंगे. हालांकि शनिवार और रविवार को बंद रहेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *