अपना जिला

राज्यपाल आनन्दीबेन पटेल मऊ में मां शीतला के दरबार में

Anandiben patel, राज्यपाल, उत्तर प्रदेश, मऊ में मां शीतला के दरबार में

मऊ। राज्यपाल उत्तर प्रदेश आनंदीबेन पटेल द्वारा मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में स्वयं सहायता समूहो एवं ओ0डी0ओ0पी0 द्वारा लगाये स्टालो का अवलोकन किया गया। इसके उपरान्त आकांक्षा समिति की अध्यक्ष जिलाधिकारी अमित सिंह की धर्मपत्नी पूजा बंसल द्वारा राज्यपाल महोदया को साड़ी भेट की गयी। तत्पश्चात राज्यपाल आनन्दीबेन पटेल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठक आहूत की गयी। बैठक में उन्होंने केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओ से लाभान्वित लाभार्थियो से संवाद किया गया। उक्त अवसर पर द्वारा विडियो क्लीप के माध्यम से बुनकरो द्वारा बुनी गयी साड़ियों तथा उनके हाथों के द्वारा साड़ी बनाने की कला को देखा गया एवं उनके कार्याे को सराहा साथ ही राज्यपाल ने मऊ साड़ी को GI टैगिंग का प्रमाण पत्र देकर बुनकरों को नई पहचान दिलाई।

Anandiben patel, राज्यपाल, उत्तर प्रदेश,

इसके उपरान्त राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत राज्यपाल महोदया द्वारा श्रम अधिकारी से पूछा गया कि कितने एन0जी0ओ0 द्वारा बच्चों को गोद लिया गया है तथा जनपद स्तरीय अधिकारियों को गोद लिये जाने के निर्देश दिये गये। उन्होंने कोरोना काल में जिन एन0जी0ओ0 द्वारा मदद की गयी है उनको प्रोत्साहित करने को कहा तथा जनपद मे कोरोना मुक्त के साथ-साथ क्षयरोग मुक्त भी किया जाने की बात कही। उक्त अवसर पर उनके द्वारा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के बारे में पूछा गया जिसपर डी0सी0 मनरेगा द्वारा बताया गया कि उ0प्र0 राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत जनपद में 41360 परिवारो को इस योजना के अन्तर्गत लाभ दिया जा रहा है।

Anandiben patel, राज्यपाल, उत्तर प्रदेश, मऊ

उक्त अवसर पर स्वयं सहायता समुह चलाने वाली संचालिका पूनम भारती से संवाद किया गया संचालिका द्वारा बताया गया कि स्वयं सहायता समूह के माध्यम से हमारे साथ-साथ कई परिवारो की महिलाओ को स्वयं सहायता समूह के माध्यम से लाभ मिल रहा है। उक्त अवसर पर उन्होंने बताया गया कि महिलाएं समाज की धरोहर है जबतक महिलाओ की शक्ति भारत के विकास में नही जुडेगी तबतक भारत के विकास में गति नही मिलेगी। इसलिए महिलाओ को मुख्य रूप से केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित जितनी भी योजनाये महिलाओ से सम्बन्धित है मुख्यरूप से उन योजना से अवश्य जोडे़। उन्होंने स्वयं सहायता समूहो के संचालकों से भी संवाद किया गया। इसके उपरान्त महोदया द्वारा जिला अस्पताल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मरीजो का हाल पूछा गया तथा उन्हे फल एवं पोषाहार दिया गया तथा उन्हे जल्द से जल्द ठीक होने की प्रार्थना की गयी।

Anandiben patel, राज्यपाल, उत्तर प्रदेश

इसके पश्चात राज्यपाल महोदया द्वारा जिला पंचायत के परिसर में आंगनवाडी कार्यकत्रियो सुधा सिंह, सिन्धु देवी, सुनैना, शकुन्ता देवी, मीरा पाण्डेय, सुनीता, पूष्पा देवी, पूष्पा, आशा यादव एवं पूष्पा के सराहनीय कार्य के लिए उन्हे प्रोस्ताहित टूल कीट प्रदान किया गया तथा कृषक महाविद्यालय कोरियापार, लालसर कृषक महाविद्यालय टकटेऊआ रामपुर, रामभजन डीग्री कालेज चकहुसेन हलधरपुर, शहीद अक्षयवर मल्ल महिला महा विद्यालय सुल्तानपुर बारहगावा मधुबन, श्रीमती इन्दिरा गांधी महाविद्यालय डुमरी मार्यादपुर, श्यामा तिवारी महाविद्यालय तिनहरी परसूपुर, कृष्ण अम्बेडकर महाविद्यालय मधुबन, रहमानिया डिग्री कालेज रोपनपुर हिसामपुर, आचार्य नरेन्द्र देव कृषि एवं प्रद्योगि विश्वविद्यालय अयोध्या कोटवां आजमगढ़ के महाविद्यालयों द्वारा आंगनवाडी केन्द्रों को गोद लिये जाने पर इन्हे आगनवाड़ी सहाभागिता प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

Anandiben patel, राज्यपाल, उत्तर प्रदेश, मऊ में अस्पताल में मरीजों के बीच

पूर्वांचल विश्वविद्यालय के सौजन्य से गोद लिये जाने के क्रम में 75 आगनवाडी केंद्रों को 18, 75000.00 का उपयोगी सामग्री दी गयी। आचार्य नरेन्द्र देव कृषि विश्वविद्यालय अयोध्या एवं कोटवा आजमगढ़ द्वारा दस आगनवाड़ी केन्द्रो को गोद लिये गये है जिसके लिए 2, 50000.00 के उपयोगी सामग्री प्रदान की गयी। उक्त अवसर पर महोदया द्वारा अपने सम्बोधन में बताया गया कि आगनवाड़ी केन्द्रो पर गरीब परिवार के बच्चे आते है उनके अभिभावक कम पढे़ लिखे होते है इसलिए उनके बच्चों को अच्छा संस्कार तथा खेलने-कुदने के संसाधन उपलब्ध कराये जिनसे बच्चे देखकर सिखे और उनका शिक्षा के प्रति रूझान बढे। उन्होने ने बताया कि हम भारत के वासी अपने पर्यावरण को स्वच्छ व सुन्दर बनाना हमारा परम दायित्व है निरोग रहने के लिए नियमित योग करे।

Anandiben patel, राज्यपाल, उत्तर प्रदेश, मऊ बैठक को सम्बोधित करती हुई

उन्होने कहा कि कुपोषित बच्चो को विशेष ध्यान देना हैं। जनपद एवं प्रदेश को कुपोषित मुक्त किया जाना है। नई शिक्षा नीति का बखान करते हुए राज्यपाल महोदया द्वारा बताया गया कि आज के परिवेस में टेक्नोलाजी का विस्तार हो रहा है। इस परिवेश में आने के लिए हम सबको जागरूक होने की जरूरत है। उन्होने कहा कि बेटा एवं बेटी में भेद न करे, क्योकि बेटिया ही समाज की धरोहर है। मा0 महोदया द्वारा कहा गया कि केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा गर्भवती महिलाओ को 6000.00 रूपये जन्म लेने वाले बच्चे की देख-रेख के लिए दिये जा रहे है। मा0 महोदया द्वारा कहा गया कि दहेज प्रथा को बन्द करने जनपद स्तरीय अधिकारी इसमें सहायोग करे।

Anandiben patel, राज्यपाल, उत्तर प्रदेश, मऊ में दीप प्रज्वलित करती हुई

महोदया द्वारा आयुष्मान भारत कार्ड योजना के तहत लाभार्थी को 5 लाख की धनराशि दी जाती है। इस योजना के तहत देश के किसी भी कोने में रहकर इस कार्ड से इलाज करा सकते है। अन्त में मा0 महोदया द्वारा सबको धनतेरश एवं दीपावली की शुभाकामनाये दी गयी। इसके उपरान्त शीतला माता मन्दिर में राज्यपाल महोदया द्वारा पूजा अर्चन किया गया।
उक्त अवसर पर जौनपुर विश्वविद्यालय के कुलपति निर्मला एस0 मौर्या, अयोध्या विश्वविद्यालय के कुलपति डा0 बिजेन्द्र सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय, विधायक घोसी विजय राजभर, जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल, पुलिस अधीक्षक घुले सुशील चन्द्रभान, मुख्य राजस्व अधिकारी, अपर जिलाधिकारी, ज्वाईन्ट मजिस्ट्रेट, उप जिलाधिकारी सदर सहित जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *