यूपी बोर्ड हाई स्कूल की परीक्षा में प्रदेश में प्रथम गौतम, द्वितीय शिवम व तृतीय स्थान पर तनुजा
(आनन्द कुमार )
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम की घोषणा शनिवार को की गई। जिसमें हाईस्कूल परीक्षा में प्रदेश के टॉप टेन में मऊ के दो बच्चों को भी स्थान मिला है हाईस्कूल की परीक्षा में टॉप टेन में स्थान मिलने पर मऊ जनपद के वासी गदगद हैं वही स्कूल के लोगों ने विद्यालय के बच्चों के द्वारा टॉप की सूची में स्थान बनाने पर खुशी के मारे फुले नहीं समा रहे हैं।
टॉप टेन की सूची में टॉपर में टाप ओंकारेश्वर एसवीएन इंटर कॉलेज, कानपुर के छात्र गौतम रघुवंशी ने 97.17 प्रतिशत अंक पाकर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर साईं इण्टर कालेज बाराबंकी के शिवम 97.00 प्रतिशत अंक पाकर विद्यालय का नाम रोशन किया। तृतीय महारानी लक्ष्मी बाई मेमोरियल इण्टर कालेज बाराबंकी की तनुजा विश्वकर्मा ने 96.83 प्रतिशत अंक पाकर नाम रोशन किया। चतुर्थ स्थान पर बालिका विद्या मंदिर बांदा की अपूर्वा वैश्य व महारानी लक्ष्मी बाई मेमोरियल इण्टर कालेज बाराबंकी की शुभांगी को 96.17 प्रतिशत अंक मिला। पांचवें स्थान पर पतिराजा महिपाल इण्टर कालेज उन्नाव की शिखा सिंह व गवर्नमेंट हाईस्कूल श्रावस्ती के निखिल चौरसिया 95.83 प्रतिशत अंक पाकर सभी को गौरवान्वित किए। छठवें स्थान पर मऊ जनपद के एसके इंटर कॉलेज चचाईपार, मखमेलपुर की हर्षिता सिंह व ईसा यादव ने 95.00 प्रतिशत अंक पाकर मऊ का नाम रौशन किया।
सातवें स्थान पर संत कबीर नगर जनपद के पार्वती इण्टर कालेज के गोपाल मौर्य ने 94.83 प्रतिशत अंक पाकर नाम रोशन किया। टाप आठ में ओंकारेश्वर एसवीएन इंटर कॉलेज, कानपुर के ही अनुराग सिंह तथा कानपुर के ही शिवा जी इण्टर कालेज की श्रद्धा सचान व एमडी मेमोरियल पब्लिक स्कूल कन्नौज की गौरा कमर 94.67 प्रतिशत अंक पाकर अव्वल रहीं। टाप नाइन में ओंकारेश्वर एसवीएन इंटर कॉलेज, कानपुर के प्रियांशु गुप्ता, शिवा जी इण्टर कालेज कानपुर दिव्यानी सिंह व सीएच एस सिंह इण्टर कालेज इटावा के जैनब 94.50 प्रतिशत अंक
पाकर टाप पर रहे। टाप टेन में पांच बच्चों ने अपना लोहा मनवाया जिसमें विब्गयोर पब्लिक स्कूल रायबरेली की सुनिधि वसुन्धरा, ओंकारेश्वर एसवीएन इंटर कॉलेज, कानपुर की हर्ष खत्री, एसबीपी सिंह बालिका हायर सेकेंडरी स्कूल प्रयागराज के अक्षय कुमार, कृष्णा इण्टर कालेज फतेहपुर प्रज्ञा देवी, कैनवोसा गर्ल्स कान्वेंट इण्टर कालेज अयोध्या की साक्षी जायसवाल ने परचम फहराया। सभी को 94.33 प्रतिशत अंक मिला।
वहीं इंटरमीडिएट के परीक्षा में प्रदेश में पांचवें स्थान पर मऊ जनपद की श्वेता सिंह ने 93.80 प्रतिशत अंक पाकर मऊ का नाम रोशन किया है वह एसएस इंटर कालेज, काझा,मऊ की छात्रा हैं।
प्रदेश सहित मऊ जनपद के सभी टापरों को अपना मऊ टीम की तरफ से हार्दिक बधाई स्वागत एवं अभिनंदन।


