अपना जिलाखास-मेहमानचर्चा में

मऊ की बेटी नेहा ने गाजीपुर में हाईस्कूल में किया टाप

(राहुल सिंह)

मरदह/ गाजीपुर। कठिन परिस्थितियों में मऊ छात्रा ने गाजीपुर जनपद को टाप कर पूरे लहुरी काशी गौरवान्वित किया है। छात्रा के हौसले पर क्षेत्र के लोगों फक्र है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा शनिवार को जारी किए गए परीक्षा फल में क्षेत्र के मां देईया इण्टर कालेज हरिकरनपुर बिजौरा में हाईस्कूल में जिला टापर छात्रा नेहा चौहान ने 94.16 ने क्षेत्र सहित पूरे जनपद को गौरवान्वित करने का काम किया है। इस सफलता पर विद्यालय के प्रधानाचार्य रामविलास सिंह यादव ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए परिजनों व गुरूजनो को धन्यवाद देते हुए दोनों छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। जिले कि टापर के कुछ परिचय कुमारी नेहा चौहान,कक्षा हाईस्कूल, पूर्णांक 600 में,प्रातांक 565,प्रतिशत 94:16,लक्ष्य- डाक्टर बनना, सफलता का मंत्र बड़ो के आर्शिवाद व मेहनत से कोई काम किया जाएगा तो सफलता खुद कदम चूमती है। परिश्रम का फल मिठा ही मिलता है।
हिन्दी – 98,अंग्रेजी – 97 ,मैथमेटिक्स – 97,साइंस – 94,सामाजिक विज्ञान – 91,संस्कृत – 88,पिता- श्यामा चौहान काम- फर्नीचर मिस्त्री,माता- मंशा देवी गृहणी, बड़ा भाई- रितेश चौहान छोटा भाई- नितेश चौहान ग्राम- सेमरी पोस्ट-कलौरा थाना -रानीपुर ब्लाक – रानीपुर जिला – मऊ,नेहा चौहान के परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण बचपन में ही दोनों भाई बहन के साथ अपने नाना के घर क्षेत्र के नखतपुर ( चौहान बस्ती) स्थित आ गये और क्षेत्र के ही मां देईया इण्टर कालेज हरिकरनपुर बिजौरा में शिक्षण कार्य ले रहे थे।नाना- सुरेश चौहान किसान,
नानी- प्रभावती देवी गृहणी,मामा- विनोद यादव प्राइवेट अध्यापक,मामी- सुर्मिला देवी गृहणी,
नेहा चौहान ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी नानी प्रभावती देवी को दी जिसने समय से सब कुछ करने कि राय देती रही साथ ही साथ नेहा चौहान घर के कामों में भी समय से हाथ बटाती रही।साथ विद्यालय के प्रधानाचार्य रामविलास सिंह यादव, गणित अध्यापक गौतम राम,व अंग्रेजी अध्यापक शिवकुमार राजभर सहित सभी गुरूजनो का भी श्रेय दिया ।उविद्यालय परिसर में ही नेहा सुबह 6 बजे सात बजे व शाम तीन बजे शाम चार बजे तक गणित और अंग्रेजी का ट्यूशन की पढ़ाई भी करती रही।अपने नाना के घर से ढाई किलोमीटर की दूरी पर स्थित विद्यालय पैदल चल कर जाती थी तथा कक्षा 6 से लेकर दस तक इसी विद्यालय की छात्रा रही सफलता पर गर्व महसूस करते हुए उसकी आंखें डबडबा गयी तथा कहा कि मै आगे पढ लिख डाक्टर बनूंगी तथा लोगों की सेवा मेरी प्रथम प्राथमिकता रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *