मिसाल-ए-मऊ

यूपी बोर्ड हाईस्कूल की परीक्षा में मऊ की हर्षिता व अंजलि को प्रदेश में 07वां 08वां स्थान

पवन पाण्डेय… ‌

मधुबन/मऊ। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में मऊ के दो छात्राओं ने प्रदेश में स्थान लाकर मऊ का नाम रोशन किया है। मऊ की हर्षिता ने सातवां व अंजलि ने आठवां स्थान लाकर पूरे उत्तर प्रदेश व पूर्वांचल में मऊ की साख बढ़ाई है। दोनों छात्राओं के इस सफलता पर समूचा जनपद गदगद है। मधुबन की शहीदी धरती की ये बेटियां शिक्षा के क्षेत्र में अलख जगाकर नारा बुलंद की कि हम किसी से कम नहीं। मधुबन के सुभागी देवी इण्टरमीडिएट कालेज की हाई स्कूल की छात्रा हर्षिता शर्मा पुत्री शिवकुमार शर्मा ने हाईस्कूल की परीक्षा में 96.50 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पूरे उत्तर प्रदेश में सातवाँ रैंक हासिल किया है। हर्षिता के पिता शिवकुमार शर्मा मधुबन क्षेत्र के परसूरामपुर के रहने वाले है। यह प्रिंटिंग प्रेस संचालित कर परिवार का भरण पोषण करतें है। माता सुमन शर्मा गृहणी है। हर्षिता का रूचिकर विषय विज्ञान है यह भविष्य में डाक्टर बनना चाहती है। यह 10 से 12 घंटे की नित्य पढाई करतें हुए। अपने सफलता का श्रेय माता, पिता एवं गुरूजनों को दे रही है। तो वहीं मधुबन की ही बस्ती वर्सीनिधियाव के दुलारी देवी इण्टरमीडिएट कालेज की छात्रा अंजलि चौहान पुत्री संजीव चौहान ने हाईस्कूल में 96.33 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में आठवां रैंक हासिल करते हुए मधुबन सहित जनपद का गौरव बढाया है। अंजलि चौहान के पिता संजीव चौहान निवासी वस्ती वर्सीनिधियाव जूनियर हाई स्कूल में शिक्षक पद पर तैनात है। अंजलि को विज्ञान विषय बहुत पसंद है। आपकी माता अनिला देवी गृहणी है। 10 से 12 घन्टे की पढाई कर अपने सफलत का श्रेय अपने पिता एवं मां के साथ ही गुरूजनों को दिया। 
मऊ की दो बेटियां हर्षिता व अंजलि ने हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा में प्रदेश में सातवां और आठवां स्थान लाकर मऊ के छात्रों को यह सीख दी है कि अगर मेहनत से पढ़ा जाए तो सफलता दूर नहीं है। उन्होंने कहा कि हम सभी को ईमानदारी से पढ़ना चाहिए और अपनी लक्ष्य की तरफ बढ़ना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *