विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना का उठाएं लाभ
मऊ। उपायुक्त उद्योग जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र मऊ राजेश रोमन ने बताया कि विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना अन्तर्गत दर्जी, बढ़ई, लोहार, कुम्हार, राजमिस्त्री एवं हलवाई में लाभार्थियों के चयन हेतु आनलाईन आवेदन वेबसाईट www.diupmsme.upsdc.gov.in पर दिनांक 22 अक्टूबर 2022 तक आवेदन किया जायेगा। अधिक जानकारी हेतु किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय से सम्पर्क किया जा सकता है।

