नि:शुल्क खाद्यान्न वितरण 14 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक
मऊ। जिला अधिकारी विकास गौतम ने बताया कि माह अगस्त, 2022 के सापेक्ष प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजनान्तर्गत खाद्यान्न के वितरण की तिथि 14 अक्टूबर 2022 से 20 अक्टूबर 2022 तक निर्धारित की गयी है ।
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजनान्तर्गत केवल चावल अन्त्योदय कार्डधारक तथा पात्र गृहस्थी (दोनों योजनाओं) के राशनकार्डों से सम्बद्ध यूनिटों पर 05 किग्रा0 चावल प्रति यूनिट का निःशुल्क वितरण कराया जायेगा। जनपद के समस्त अन्त्योदय एवं पात्र ‘गृहस्थी लाभार्थी उक्त दिवस पर अपने उचित दर विक्रेता के यहां से उपरोक्तानुसार आवश्यक वस्तुएं प्राप्त कर सकते हैं।

