अपना भारत

जब टाटा को पता चला ये कौन है?

आप में से कितने लोग इस महिला को जानते पहचानते हैं? इनका नाम स्वाति है!! दो महीने पहले तक जिन्होंने एयर इंडिया की फ्लाइट से आस्ट्रेलिया की यात्रा की होगी वो पहचान लेंगे, ये एयर इंडिया की बोइंग 777 और 787 में लम्बे समय तक फ्लाइट अटेंडेंट थीं।
हां, आपकी जानकारी के लिए बता दूं, इनके पिता हाई प्रोफाइल व्यक्ति हैं। लेकीन कभी भी इनकी वास्तविक पहचान इन्होंने खुद भी उजागर नही की, चुपचाप अपनी नौकरी पुरी दक्षता से करती रहीं।
दो महीने पहले जब एयर इंडिया का स्वामित्व “टाटा” को मिला और इनके प्रोफाइल की जानकारी टाटा मैनेजमेंट को हुई, तब इनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुये चुपचाप इनका ट्रांसफर इंटरनल अफेयर ऑफिस एयर इंडिया में कर दिया गया।

इनका पूरा नाम जानकर आप चौंक जायेंगे, जी हां…. इनका पूरा नाम स्वाति कोविन्द है। वर्तमान राष्ट्रपति महामहिम रामनाथ कोविन्द जी की पुत्री … स्वाती कोविन्द।

स्वाति ने पिता रामनाथ कोविंद के प्रेसिडेंट पद के लिए नॉमिनेट होने के बाद स्पेशल लीव (प्रिविलेज लीव) ली थी।
जानकारी के मुताबिक, उन्हें अब एअर इंडिया के हेड ऑफिस के को-ऑर्डिनेटर डिपार्टमेंट में शिफ्ट किया गया है। मीड‍िया र‍िपोर्ट्स के मुताबिक, एअर इंड‍िया के एक सूत्र ने बताया था कि स्वाति हमारे सबसे अच्छे क्रू मेंबर्स में से एक हैं।
वे अपना सरनेम ‘कोव‍िंद’ अपने नाम के साथ नहीं लिखती हैं। उनके ऑफिशियल रिकॉर्ड्स में भी मां का नाम सविता और पिता का नाम आरएन कोविंद लिखा गया है।   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *