सुषमा जायसवाल बनीं ‘जिला कार्यकारिणी जायसवाल महिला क्लब चंदौली’ की जिलाध्यक्ष
(अशोक जायसवाल)
चकिया /चंदौली। जायसवाल क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज जायसवाल की प्रबल संस्तुति पर जायसवाल महिला क्लब की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती रानिका जायसवाल द्वारा चकिया निवासिनी सुषमा जायसवाल को जिला कार्यकारिणी जायसवाल महिला क्लब चंदौली का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। उनके इस मनोनयन से समाज में खुशी की लहर है। इस सम्बन्ध में जायसवाल क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष व महिला प्रदेश अध्यक्ष ने आशा व्यक्त की है कि सुषमा जायसवाल अपने इस पद की गरिमा बरकरार रखते हुए समाज को एक सूत्र में पिरोने का कार्य करेंगी। जिससे समाज के संगठन में और मजबूती आएगी। जिलाध्यक्ष मनोनीत होने पर सुषमा जायसवाल ने समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार प्रकट करते हुए कहा है कि समाज ने जिस भरोसे के साथ उन्हें जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है उसे वह टूटने नहीं देंगी। उधर प्रदेश अध्यक्ष नन्दलाल जायसवाल, प्रदेश महासचिव केशव सिंह शिवहरे, प्रदेश कोषाध्यक्ष मुरलीधर जायसवाल, जायसवाल महिला क्लब की प्रदेश महासचिव डा. केश गुप्ता, सुजीत जायसवाल, सुशील जायसवाल बब्लू, सत्यप्रकाश जायसवाल, रमेश भगत, प्रभात जायसवाल, अशोक जायसवाल, प्रशांत जायसवाल मंटू, सुनील जायसवाल टिंकू व जायसवाल युवा मंच बलिया के महेश जायसवाल ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामना देते हुए उनकी उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है ।

