चर्चा में

दिल्ली में कोरोना को लेकर सवास्थ्य मंत्री ने जताई चिंता

दिल्ली में लगातार बढ़ते कोरोना संक्रमण पर केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ.हर्षवर्धन ने चिंता जाहिर की है और एम्स समेत अन्य केन्द्रीय संस्थानों के अधिकारियों को राष्ट्रीय राजधानी पर विशेष ध्यान देने को कहा गया है.

केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री ने मंगलवार को दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल, स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन और दिल्ली सरकार एवं स्थानीय निकायों के शीर्ष अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंस के जरिये समीक्षा बैठक की और राष्ट्रीय राजधानी की स्थिति पर गंभीर चिंता जताई

कोरोना संक्रमण के आंकड़ों को देखते हुए डॉ हर्षवर्धन ने कहा दिल्ली में स्वास्थ्य एवं चिकित्साकर्मियों के संक्रमित होने की दर 4.11 प्रतिशत है

जो अन्य राज्यों की तुलना में काफी ज्यादा है, उन्होंने कहा कि दिल्ली में अब तक 33 डाक्टर 26 नर्स और 24 स्वास्थ्य कर्मी संक्रमित हो चुके हैं.

उन्होंने इस दौरान ये भी बताया कि दिल्ली में अब तक 98 हॉटस्पॉट क्षेत्र घोषित होने के बाद राजधानी का नक्शा पूरी तरह से रेड जोन में तब्दील हो गया है, जो सभी के लिये चिंता की बात है।

समस्या के संभावित कारणों का जिक्र करते हुये स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि संक्रमण पाये जाने वाले इलाकों में कम क्षेत्रफल को सील किया जा रहा है, रेड स्पॉट घोषित जिलों का पड़ोसी जिलों से संपर्क बरकरार रहना और घनी आबादी वाले क्षेत्रों में लॉकडाउन का ठीक से पालन नहीं होने के कारण स्थिति नियंत्रण में नहीं आ पा रही है.

डॉ हर्षवर्धन ने बैजल से भी केन्द्र और राज्य सरकार के बीच बेहतर तलमेल कायम करने में उनके लंबे प्रशासकीय अनुभव से मदद करने का अनुरोध किया। 

बैठक में एक अधिकारी ने दिल्ली में संक्रमण की स्थिति को प्रस्तुत करते हुये बताया कि दिल्ली में कोरोना संक्रमण के कारण मरीजों की मृत्यु दर अन्य राज्यों से काफी कम 1.7 प्रतिशत जरूर है लेकिन संक्रमित मरीजों की संख्या 3,108 हो गयी है, इनमें 1084 मरीजों का संबंध तबलीगी जमात की घटना से है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *