अपना जिलाचर्चा में

सूरज डेंटल हॉस्पिटल के कैम्पस में तम्बाकू नशा मुक्ति केंद्र का उद्घघाटन

■ नगर पालिका चेयरमैन तैय्यब पालकी व शारदा नारायण हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ संजय सिंह ने किया उद्घाटन 

मऊ । तम्बाकू निषेध दिवस के अवसर पर डॉक्टर अजय सिंह द्वारा संचालित सूरज डेंटल हॉस्पिटल सहादतपुरा, निकट फातिमा चौराहा कैम्पस में तम्बाकू नशा मुक्ति केंद्र का उद्घघाटन नगर पालिका चेयरमैन  तैय्यब पालकी और वरिष्ठ चिकित्सक व शारदा नारायण हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ संजय सिंह द्वारा फीता काटकर किया गया।नशा मुक्ति केंद्र के उदघाटन पर संबोधित करते हुए नगरपालिका चेयरमैन तैय्यब पालकी ने तम्बाकू से होने वाले सामाजिक व आर्थिक दुष्प्रभावो का भी जिक्र किया, और यह भी बताया कि जन साधारण के बीच मे नशा करना एक अपराध की श्रेणी में आता है और इसके लिए आर्थिक दंड भी है। उन्होंने कहा कि अस्पताल के द्वारा आयोजित इस तरह के कार्यक्रम में नगरपालिका व वह स्वयं भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे।

इस सेन्टर के उद्दघाटन पर डॉ संजय सिंह ने तम्बाकू जनित रोग पर विस्तार से चर्चा करते हुए इससे होने वाले नुकसान व होने वाली बीमारियों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इससे ब्रेन स्ट्रोक, हार्ट अटैक, टीबी, फेफड़ा का कैंसर, मुह का कैंसर, श्वास नली के रोग जैसे जानलेवा रोग उत्पन्न हो रहे हैं।

इस अवसर पर सूरज डेंटल हॉस्पिटल के चिकित्सक डॉ अजय सिंह व डॉ उत्तरा सिंह ने बताया कि तम्बाकू नशा मुक्ति कक्ष की स्थापना का मकसद तम्बाकू से होने वाले रोगों व नुकसान से लोगों को बचाने और जागरूकता लाने के लिए किया गया है। जो मरीज तम्बाकु छोड़ना चाहते हैं उन्हें इस केंद्र से निशुल्क सुविधा प्रदान की जाएगी। मरीज का कॉउंसलिंग व निकोटिन रिप्लेसमेंट थेरेपी द्वारा इलाज़ निशुल्क किया जाएगा।
सूरज डेंटल हॉस्पिटल की डॉ उत्तरा सिंह ने बताया कि आजकल महिलाएं भी तम्बाकू का सेवन करने लगी हैं जिसका दुष्प्रभाव होने वाले गर्भवती महिलाओं के बच्चों पर भी पड़ रहा है। इससे नवजात बच्चों में शारीरिक व मानसिक विकलांगता भी देखा जा रहा है।
इस अवसर पर लगभग 300 लोगों को जागरूक करते हुए डॉ अजय सिंह ने कहा कि तम्बाकू एक ऐसा ज़हर है जिसके सेवन से इंसान का शरीर कैंसर की तरफ तेजी से अग्रसरित होता है और शौक़ से शुरू हुए इस खेल का अंत भयंकर बीमारी पर समाप्त होता है । जब तक इंसान समझता है तब तक बहुत देर हो चुका होता है । अतः इस नशे से जितना जल्दी मुक्ति पा लिया जाए वही ज़िन्दगी के लिए बेहतर होगा।
इस अवसर पर तैय्यब पालकी, डॉ संजय सिंह, डॉ अजय सिंह, डॉ उत्तरा सिंह द्वारा तम्बाकू सेवन करने वालों को तम्बाकू नाश मुक्ति किट भी प्रदान किया गया।
इस कार्यक्रम में डॉ अजयमोहन, प्रदीप सिंह, सभासद विनय सिंह, निखिल सिंह, विवेक सिंह, बृजेश यादव आदि उपस्थित रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *