अपना जिला

मनोज राय के चाचा पूर्व ब्लाक प्रमुख राजनाथ राय का निधन

मऊ विकास खण्ड कोपागंज के पूर्व ब्लाक प्रमुख, बापू शिक्षा समिति कोपागंज के पूर्व प्रबंधक व भाजपा नेता मनोज राय के चाचा राजनाथ राय का शुक्रवार को वाराणसी में उपचार के दौरान निधन हो गया है।

उनके निधन का समाचार सुनते ही गांव, कोपागंज  सहित जनपद में शोक का लहर छा गया है। उनका पार्थिव शरीर वाराणसी से लगभग 7 बजे चल दिया है। जो पैतृक गांव सहरोज, मऊ रात तक पंहुचेगा। वहां से शनिवार की सुुुुबह स्व. राजनाथ राय की शव यात्रा सहयोग से अंतिम संस्कार के लिए सुबह लगभग 8 बजे निकलेगी। निधन का समाचार सुनते ही लोगों का सहरोज व मऊ मनोज राय के आवास पर पंहुच शोक संपत परिवार को संवेदना प्रकट कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *