अपना जिलाखास-मेहमान

बलिया के आनन्द का जयपुर में आल इंडिया टेनिस एसोसिएशन टूर्नामेंट में जलवा

■ टेनिस के सिंगल व डबल्स का खिताब किया अपने नाम

बिल्थरारोड /बलिया। स्थानीय नगर निवासी आनन्द प्रकाश गुप्ता ने लान टेनिस में अपना दबदबा कायम करते हुए जयपुर में आयोजित आल इंडिया टेनिस एसोसिएशन चैंपियनशिप सीरीज का सिंगल एवं डबल्स का खिताब जीत कर एक बार फिर जिले का नाम रोशन किया है। उनकी इस सफलता से क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है।
नगर निवासी आनन्द प्रकाश गुप्ता का लान टेनिस में जलवा बरकरार है। जयपुर में 27 मई से 31 मई तक आयोजित आल इंडिया टेनिस एसोसिएशन चैम्पियनशिप सीरीज के सिंगल्स के फाइनल में जहां महाराष्ट्र के संदेश कुराले को सीधे सेटों में 6-4, 6-1 से पराजित किया वहीं डबल्स के फाइनल में मध्यप्रदेश के अपने जोड़ीदार पराक्रम बाकीवाला के साथ राजस्थान के प्रियांशु चौधरी व प्रणव चौधरी को सीधे सेटो में 6-3, 6-3 से हराकर खिताबी जीत हासिल की। जिले में जहां लान टेनिस के प्रतिभावानों को निखारने के लिए कोई संस्थान नहीं है वहीं पिछले दो माह के अंदर दो-दो टेनिस प्रतियोगिताओं का डबल्स व सिंगल्स का खिताब आनंद द्वारा अपने नाम करना जिले के लिए गर्व की बात है। इसके पूर्व 23 मार्च से 29 मार्च तक लखनऊ में सम्पन्न आल अंडिया टेनिस चैम्पियनशिप में भी आनंद ने अपने खेल कौशल का लोहा मनवाते हुए सिंगलस व डबल्स दोनों खिताबों पर अपना कब्जा किया था। आनन्द के इस खेल से जहां नगरवासियों में खुशी की लहर है वहीं प्रतिभावान खिलाडियों में भी उसकी इस जीत से एक हौसला जगा है। आनन्द की प्रतिभा को निखारने में जहां उनके पिता सैनिक कोल्ड ड्रिंक्स के संचालक धर्मनाथ गुप्ता का योगदान है वहीं लखनऊ में यात्री कर अधिकारी रुप में तैनात आनंद के चाचा अवधराज गुप्ता ने भी उसके खेल कौशल को निखारने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ा है। उन्होने पूर्व टेनिस खिलाड़ी जीशान अली के बंगलौर स्थित टेनिस एकेडमी से लगायत अहमदाबाद में आस्ट्रेलियन कोच टाड तथा विशाल उप्पल से आनंद को प्रशिक्षण दिलाने में भरपूर सहयोग तथा उसके उत्साह को बराबर बढ़ाते रहने का कार्य किया है। आनंद ने भी अपने परिजनों को मायूश न कर लगातार प्रतियोगिताओं में अपनी जीत दज करने का सिलसिला कायम किये हुए है। फिलहाल जिले के लोगों को अपने इस प्रतिभानवान खिलाड़ी पर काफी गर्व है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *