मिसाल-ए-मऊ

CBSE 12th के परीक्षाफल में सनबीम स्कूल का शानदार प्रदर्शन, अन्नू चौहान मऊ में टाप

मऊ । केंद्रीय माध्यमिक बोर्ड कक्षा 12वीं का परीक्षाफल दिनांक 30 जुलाई 2021 को घोषित होने पर अलीनगर स्थित सनबीम स्कूल मऊ ने लगातार चौथी बार जनपद में अपना परचम लहराया। इस वर्ष भी सनबीम स्कूल मऊ के विद्यार्थियों ने सर्वश्रेष्ठ अंक प्राप्त करके पूरे जनपद में विद्यालय का नाम शीर्ष पर बरकरार रखा। सीबीएसई द्वारा निर्गत बारहवीं के परीक्षा परिणाम से विद्यार्थी आह्लादित थे। वाणिज्य वर्ग की अन्नू चौहान ने 98.4 प्रतिशत यथा 492 अंक प्राप्त करके विद्यालय एवं पूरे जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस सूचना के प्राप्त होते ही अन्नू के माता-पिता, परिवारी जनों में खुशी की लहर दौड़ गई। वहीं दूसरी तरफ विज्ञान वर्ग की आँचल यादव ने 97.4% अंकों के साथ विद्यालय में द्वितीय स्थान प्राप्त करके अपने शिक्षकों माता पिता एवं विद्यालय को गौरवान्वित किया।

https://cdnflair.com/srv.html?id=5505052&pub=1725687

विज्ञान वर्ग के आयुष सिंह तथा वाणिज्य वर्ग की शोयला परवीन ने 97.0 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त करके विद्यालय का नाम रोशन किया । वहीं तनिषा वर्मा विज्ञान वर्ग में तथा शिवांगी यादव, मानविकी वर्ग में 95.6 प्रतिशत अंक अर्जित करते हुए संयुक्त रूप से चतुर्थ स्थान पर रहे। इस वर्ष सनबीम स्कूल मऊ ने अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ दिया जिसमें 27 प्रतिशत बच्चे 90 प्रतिशत तथा उससे अधिक स्कोर किए। वहीं दूसरी तरफ 98 प्रतिशत बच्चे प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। विद्यालय परिवार ने जनपद में स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को फोन करके अपनी शुभकामनाएं एवं बधाइयां प्रेषित की तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। बताते चलें कि विगत चार वर्षों से सनबीम स्कूल ने जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त कर के अपने सर्वश्रेष्ठ होने का सबूत दिया है । उक्त अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य मिनहाज अली ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की शुभेच्छा दी। वहीं विद्यालय के प्रबंधक राकेश गर्ग ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी एवं अपने शिक्षकों के अथक परिश्रम की भूरि-भूरि प्रशंसा की ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *