अपना जिला

धरना प्रदर्शन करने के नाम पर सपा की अराजकता और गुंडागर्दी बर्दाश्त नही की जाएगी : प्रवीण गुप्ता

मऊ। भारतीय जनता पार्टी के जनपद कार्यालय पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार गुप्ता एवं घोसी विधानसभा से विधायक विजय राजभर द्वारा शुक्रवार को प्रेस वार्ता की गई। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि, विधायक विजय राजभर के साथ समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए घृणित कार्य की मैं घोर निन्दा करता हूं। भारत एक लोकतांत्रिक देश है यहां सभी लोगों को शांति पूर्ण प्रदर्शन करने का अधिकार है लेकिन धरना प्रदर्शन करने के नाम पर अराजकता और गुंडागर्दी बर्दाश्त नही की जाएगी। अमिला के पास विधायक की गाड़ी को रोककर सपाई कार्यकर्ताओं ने जो अराजक कृत्य किया है उसके खिलाफ प्रशासन नियमतः कड़ी कार्यवाही करेगा ऐसा हम सब को पूरा विश्वास है।

विधायक विजय राजभर ने पत्रकारों के माध्यम से अपनी बात रखते हुए कहा कि, मेरी अपनी विधानसभा में अत्यधिक सक्रियता से सपा के विरोधी नेता बौखला गए हैं। कल की सुनियोजित घटना से यह साफ हो गया है कि विरोधियों के पास न नेता है न नीति है। सपा के नेता अपने इन्ही हरकतों से जनता की नजरों से उतर चुके है, भाजपा की सरकार जनता के हित में लगातार कार्य कर रही है, विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है इसलिए सपाई अराजकता पर उतारू हो चुके हैं। विधायक ने कहा की अपने अल्प काल में मेरे द्वारा घोसी विधानसभा के अंतर्गत पर्याप्त विकास कार्य किए गए हैं, इसी जिले में समाजवादी पार्टी की अनुकम्पा से जीते हुए एक विधायक और एक सांसद जेल के अंदर बंद है, उनसे हिसाब मांगने की फुरसत इनके पास नहीं है। मैं लगातार जनता के बीच में रहकर उनकी समस्याओं को हल करवाने में सहयोग कर रहा हूं, इसीलिए उनकी आंखों की किरकिरी बना हुआ हूं, लेकिन इन लोगों को ये बात जान लेनी चाहिए की जनता इनके तमासे को भलीभांति समझ रही है,इसका जवाब इनको आगामी विधान सभा में फिर मिलेगा। विधायक ने कहा की जिस सड़क पर मेरी गाड़ी को रोककर सपाइयों द्वारा अराजकता की गई उस अमिला अजमतगढ़ मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण हेतु जिसकी लंबाई 12.200 की0मी0 है, इसका निर्माण 3042.05 लाख रुपए मे होना प्रस्तावित है। बरसात के कारण कार्य रुका है जैसे ही वर्षा काल बीतेगा सड़क बनाने हेतु अग्रिम कार्यवाही तेजी से आरंभ हो जाएगी। साथ ही घोसी में रोडवेज निर्माण,पॉलिटेक्निक विद्यालय,नेडा प्रशिक्षण केंद्र,100 बेड का हॉस्पिटल,ऑक्सीजन प्लांट,आर टी पी सी आर जांच केंद्र, विद्युत उपकेंद्र काछी कला जैसे अनेक विकासशील कार्य या तो धरातल पर कार्य करने लगे हैं या तो इनका कार्य अंतिम चरण में हैं। इसके साथ ही तीन और विद्युत उपकेंद्र प्रस्तावित हैं। इस अवसर पर राकेश मिश्रा, गनेश सिंह, कृष्णकांतराय, अजय सिंह,अनिलसिंह,सुनीलयादव, मयंक मद्धेशिया, योगेश सिंह आदिउपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *